GautambudhnagarGreater noida news

तिरंगे को सलाम, वीर शहीदों को नमन: बीटा-1 में उत्साह के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

तिरंगे को सलाम, वीर शहीदों को नमन: बीटा-1 में उत्साह के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

ग्रेटर नोएडा। बीटा-1 आरडब्ल्यूए की ओर से स्वतंत्रता दिवस समारोह उत्साह और देशभक्ति के माहौल में धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रीय ध्वज फहराकर तिरंगे को सलामी दी गई और देश के वीर शहीदों एवं स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

आरडब्ल्यूए अध्यक्ष संगीता शर्मा ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले वीर स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान को याद करने का अवसर है। उन्होंने कहा कि हमें उनके आदर्शों से प्रेरणा लेकर समाज और राष्ट्र के विकास में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करनी चाहिए।

आरडब्ल्यूए महासचिव हरेन्द्र भाटी ने कहा कि तिरंगा देश की आन, बान और शान का प्रतीक है। प्रत्येक नागरिक को राष्ट्रीय एकता, सामाजिक सद्भाव और देशहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देनी चाहिए।

समारोह में आरडब्ल्यूए पदाधिकारियों के साथ क्षेत्र के गणमान्य लोगों और स्थानीय निवासियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। देशभक्ति के नारों और उत्साहपूर्ण माहौल के बीच लोगों ने स्वतंत्रता दिवस का जश्न मनाया।

इस अवसर पर संरक्षक शीतला प्रसाद, देवीशरण शर्मा, अध्यक्ष संगीता शर्मा, महासचिव हरेन्द्र भाटी, कोषाध्यक्ष एडवोकेट विपिन भाटी, उपाध्यक्ष राजबीर सिंह, सचिव ओम प्रकाश शर्मा, सलाहकार राम कला प्रधान, चौधरी जयपाल सिंह, रामबीर सिंह, राजेंद्र राणा, सुनील भाटी, अनवर हुसैन, विनय गुप्ता, मनजीत सिंह, भीम सिंह भाटी, विधा देवी सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button