GautambudhnagarGreater Noida

राष्ट्रीय लोकदल की प्रदेश प्रवक्ता प्रियंका अत्री ने सांसद डॉक्टर महेश शर्मा को दी बधाई

राष्ट्रीय लोकदल की प्रदेश प्रवक्ता प्रियंका अत्री ने सांसद डॉक्टर महेश शर्मा को दी बधाई

शफी मौहम्मद सैफी

नोएडा। गौतमबुद्धनगर लोकसभा क्षेत्र से 5.60 लाख वोटों के अंतर से ऐतिहासिक जीत पर राष्ट्रीय लोकदल की प्रदेश प्रवक्ता प्रियंका अत्री ने डा. महेश शर्मा को बधाई दी। कैलाश अस्पताल में जाकर प्रियंका अत्री ने डा.महेश शर्मा को गुलदस्ता देकर जीत की बधाई दी। उन्होंने बताया कि चुनाव प्रचार में राष्ट्रीय लोकदल की टीम ने प्रचार-प्रसार करने में पूरी ताकत झोंक दी थी। भाजपा के साथ कंधे से कंधा मिलाकर रालोद की टीम भी जुटी रही। जिसका परिणाम काफी सार्थक निकला।
उन्होंने बताया कि सांसद महेश शर्मा की जीत में राष्ट्रीय लोकदल का बहुत बड़ा योगदान है राष्ट्रीय लोकदल के सभी पदाधिकारी गणों ने कार्यकर्ताओं में जी-तोड़ मेहनत की इसीलिए डॉक्टर महेश शर्मा जी को 5 लाख से ज्यादा वोट मिले राष्ट्रीय लोक दल के गठबंधन होने से एनडीए को पश्चिमी यूपी में पूरा समर्थन मिला है और ज्यादा से ज्यादा वोट से जीत हुई है

Related Articles

Back to top button