GautambudhnagarGreater noida news
एस डी आर वी कॉन्वेंट स्कूल में पब्लिक हेल्थ क्लब की पत्रिका “FIT AND FUSED” का हुआ विमोचन
एस डी आर वी कॉन्वेंट स्कूल में पब्लिक हेल्थ क्लब की पत्रिका “FIT AND FUSED” का हुआ विमोचन

ग्रेटर नोएडा ।एस डी आर वी कॉन्वेंट स्कूल में पब्लिक हेल्थ क्लब की पत्रिका “FIT AND FUSED” का विमोचन किया गया। यह पत्रिका विद्यार्थियों के विचार, शोध, रचनात्मकता और उनकी वैश्विक सोच का सुंदर प्रतिबिंब है। विद्यालय द्वारा स्वास्थ्य जागरूकता, हेल्थ चेक-अप कैंप और सामाजिक पहलों के माध्यम से निरंतर किए गए प्रयासों का यह सशक्त परिणाम है। पत्रिका का विमोचन सी ए शशि गर्ग तथा प्रधानाचार्या गार्गी घोष कंसबनिक के द्वारा सम्पन्न किया गया । यह पहल विद्यालय के लिए एक नई और ऐतिहासिक शुरुआत है।




