GautambudhnagarGreater noida news

‘दादरी परिवर्तन यात्रा’ के तीसरे दिन गिरधरपुर से लेकर कचहैड़ा तक उमड़ा जनसैलाब; अक्षय चौधरी ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं

‘दादरी परिवर्तन यात्रा’ के तीसरे दिन गिरधरपुर से लेकर कचहैड़ा तक उमड़ा जनसैलाब; अक्षय चौधरी ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं

दादरी/ग्रेटर नोएडा।समाजवादी पार्टी युवजन सभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अक्षय चौधरी के नेतृत्व में चल रही ‘दादरी परिवर्तन यात्रा’ बुधवार को अपने तीसरे दिन दादरी विधानसभा के विभिन्न गांवों में पहुँची। यात्रा के दौरान ग्रामीणों, किसानों, युवाओं एवं महिलाओं ने बड़ी संख्या में शामिल होकर परिवर्तन यात्रा का स्वागत किया तथा अपनी स्थानीय समस्याओं से अवगत कराया। बुधवार को यात्रा गिरधरपुर, दूरयाई, हाथीपुर खेड़ा, खेड़ा धर्मपुरा, बिशनूली, दूजाना एवं कचहैड़ा गांवों से होकर गुजरी। इस दौरान अक्षय चौधरी ने ग्रामीणों से जनसंपर्क किया और क्षेत्र की कच्ची कॉलोनियों सहित विभिन्न बस्तियों में जाकर लोगों से संवाद स्थापित किया।

जनसभाओं को संबोधित करते हुए अक्षय चौधरी ने कहा कि दादरी क्षेत्र के किसान अपनी जमीन और उचित मुआवजे जैसे अधिकारों के लिए संघर्ष कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि क्षेत्र में विकास कार्य ठप पड़े हैं तथा कच्ची कॉलोनियों में सड़क, पानी और सीवर जैसी मूलभूत सुविधाओं का अभाव है। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर किसानों के हितों की रक्षा, युवाओं को स्थानीय स्तर पर रोजगार तथा क्षेत्र के समग्र विकास को प्राथमिकता दी जाएगी।

उन्होंने कहा, “दादरी परिवर्तन यात्रा का उद्देश्य केवल राजनीतिक अभियान नहीं, बल्कि हर गांव और हर परिवार तक पहुँचकर उनकी समस्याओं को सुनना और उनके समाधान के लिए संघर्ष करना है।”यात्रा के दौरान बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे। समाजवादी पार्टी ने दावा किया कि परिवर्तन यात्रा को जनता का लगातार बढ़ता समर्थन दादरी विधानसभा में बदलाव की मजबूत इच्छा का संकेत है।

Related Articles

Back to top button