GautambudhnagarGreater noida news

उत्तर प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी राजेन्द्र पाल गौतम एवं सहप्रभारी प्रदीप नरवाल का गौतमबुद्ध नगर आगमन पर दादरी में कांग्रेसजनों ने किया भव्य स्वागत।

उत्तर प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी राजेन्द्र पाल गौतम एवं सहप्रभारी प्रदीप नरवाल का गौतमबुद्ध नगर आगमन पर दादरी में कांग्रेसजनों ने किया भव्य स्वागत।

ग्रेटर नोएडा । उत्तर प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी एवं कांग्रेस पार्टी के अनुसूचित जाति विभाग के राष्ट्रीय चेयरमैन राजेन्द्र पाल गौतम तथा उत्तर प्रदेश कांग्रेस के सहप्रभारी एवं राष्ट्रीय सचिव प्रदीप नरवाल के जनपद गौतमबुद्ध नगर आगमन पर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक भाटी चोटीवाला के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दादरी मुख्य तिराहे पर उनका जोरदार एवं उत्साहपूर्ण स्वागत किया।

दिल्ली से अलीगढ़ जाते समय गौतमबुद्ध नगर पहुंचने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पुष्पगुच्छ, माल्यार्पण एवं नारों के साथ दोनों वरिष्ठ नेताओं का आत्मीय अभिनंदन किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में उपस्थित कांग्रेस कार्यकर्ताओं में आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर विशेष उत्साह एवं जोश देखने को मिला।कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन करते हुए उत्तर प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी राजेन्द्र पाल गौतम ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव केवल सत्ता परिवर्तन का चुनाव नहीं, बल्कि प्रदेश में लोकतांत्रिक मूल्यों, सामाजिक न्याय, संविधान और भाईचारे की रक्षा का भी चुनाव है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करते हुए पूरी ऊर्जा, समर्पण और एकजुटता के साथ जनता के बीच जाना होगा।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी देश के संविधान, सामाजिक न्याय, समानता और सर्वधर्म समभाव की विचारधारा को लेकर निरंतर संघर्षरत है। उन्होंने कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी की विभाजनकारी एवं समाज को बांटने वाली विचारधारा का लोकतांत्रिक और वैचारिक स्तर पर मजबूती से मुकाबला किया जाए तथा कांग्रेस की जनहितकारी नीतियों और जनता के मुद्दों को घर-घर तक पहुंचाया जाए।उत्तर प्रदेश कांग्रेस के सहप्रभारी एवं राष्ट्रीय सचिव प्रदीप नरवाल ने भी कार्यकर्ताओं में ऊर्जा भरते करते हुए कहा कि संगठन की वास्तविक शक्ति उसके समर्पित कार्यकर्ता होते हैं। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से विधानसभा चुनावों की तैयारियों में अभी से जुट जाने, बूथ समितियों को सक्रिय करने तथा आमजन की समस्याओं को प्रमुखता से उठाने का आह्वान किया। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं की मेहनत और जनता के सहयोग से प्रदेश में सकारात्मक राजनीतिक परिवर्तन का मार्ग प्रशस्त होगा।जिला कांग्रेस कमेटी गौतमबुद्ध नगर के अध्यक्ष दीपक भाटी चोटीवाला ने दोनों वरिष्ठ नेताओं का जनपद आगमन पर स्वागत एवं अभिनंदन करते हुए कहा कि गौतमबुद्ध नगर का प्रत्येक कांग्रेस कार्यकर्ता पूरी निष्ठा और प्रतिबद्धता के साथ संगठन को मजबूत करने तथा आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को विजय दिलाने के लिए पूरी क्षमता के साथ कार्य करेगा। उन्होंने कहा कि जिले में संगठन विस्तार, जनसंपर्क अभियान तथा जनहित के मुद्दों पर संघर्ष लगातार जारी रहेगा और कांग्रेस जनता की आवाज़ को मजबूती से उठाती रहेगी।इस अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दोनों नेताओं को विश्वास दिलाया कि वे संगठन के निर्देशों का पालन करते हुए पूरी एकजुटता, अनुशासन और समर्पण के साथ विधानसभा चुनावों की तैयारियों में जुटेंगे तथा कांग्रेस की नीतियों और विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करेंगे।

स्वागत कार्यक्रम में अजय चौधरी, अशोक पंडित, दुष्यंत नागर, गौतम अवाना, मुकेश शर्मा, पुनीत मावी, धर्मवीर प्रधान, कपिल भाटी, विजय नागर, तीरथराम वाल्मीकि, धर्म सिंह, धर्मेन्द्र भाटी, अरुण गुर्जर, अरविन्द रेक्सवाल, किशन शर्मा, देवेश चौधरी, दयानन्द नागर, नदीम, रमेश वाल्मीकि, गजन प्रधान, नीरज शर्मा, रतनवीर मास्टर, धीरे सिंह, मेहरचंद वाल्मीकि, प्रिंस भाटी, जय प्रसाद, सबु मालिक, नीरज शर्मा डेरी, राजेंद्र, सुनील कुमार, रजनीश सिंह, मोनू, राहुल, कैलाश बंसल तथा बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button