GautambudhnagarGreater Noida AuthorityGreater noida news

यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के स्टॉल का मंत्री नंद गोपाल नंदी ने किया अवलोकन

यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के स्टॉल का मंत्री नंद गोपाल नंदी ने किया अवलोकन

ग्रेटर नोएडा। इंडिया एक्सपो मार्ट में आयोजित उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो-2026 में शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री एवं औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल गुप्ता ‘नंदी’ ने हॉल नंबर-7 में लगाए गए ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के स्टॉल का अवलोकन किया।

इस दौरान प्राधिकरण के एसीईओ सौम्य श्रीवास्तव, एसीईओ श्रीलक्ष्मी वीएस, एसीईओ प्रेरणा सिंह सहित वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। स्टॉल पर ग्रेटर नोएडा के मल्टीमॉडल ट्रांसपोर्ट हब, मल्टीमॉडल लॉजिस्टिक हब, आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर, औद्योगिक विकास समेत विभिन्न प्रमुख परियोजनाओं को प्रदर्शित किया गया है।स्टॉल के माध्यम से ग्रेटर नोएडा में चल रही विकास परियोजनाओं, औद्योगिक सुविधाओं और भविष्य की योजनाओं की जानकारी ट्रेड शो में आने वाले लोगों एवं निवेशकों को दी जा रही है।

Related Articles

Back to top button