GautambudhnagarGreater noida news
ओम पब्लिक स्कूल के बच्चों को खेल प्रतियोगिता के लिए किया गया सम्मानित
ओम पब्लिक स्कूल के बच्चों को खेल प्रतियोगिता के लिए किया गया सम्मानित

गौतमबुद्धनगर।ओम पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों को जिला ओलंपिक में उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया। छात्रों एवं छात्राओं ने खो-खो प्रतियोगिता में तृतीय स्थान प्राप्त किया।इस अवसर पर स्कूल के निदेशक संजू भाटी ने सभी विजेता टीमों को मेडल एवं प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि खेल न केवल शारीरिक मजबूती प्रदान करते हैं, बल्कि टीमवर्क, अनुशासन और नेतृत्व जैसे गुणों का भी विकास करते हैं।इसके साथ ही उन्होंने स्कूल में सभी खेलों को बढ़ावा देने पर कृतज्ञता व्यक्त की। इस अवसर पर प्रधानाचार्य अरविंद भास्कर, राहुल भाटी, समस्त शिक्षणगण एवं कर्मचारी उपस्थित रहे और छात्रों का उत्साहवर्धन किया।




