बिहारी लाल इंटर कॉलेज दनकौर में ‘राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस’ का हुआ आयोजन
बिहारी लाल इंटर कॉलेज दनकौर में ‘राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस’ का हुआ आयोजन
शफी मौहम्मद सैफी
ग्रेटर नोएडा। जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा के आदेशानुसार दनकौर के बिहारी लाल इंटर कॉलेज में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग, भारत सरकार के कार्यक्रम के तहत राष्ट्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी संचार परिषद एनसीएसटीसी द्वारा संचालित 31 वीं राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस 2022-23 का सफल आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में जनपद के अधिकारियों जनार्दन सिंह (मुख्य विकास अधिकारी गौतम बुद्ध नगर) राज सिंह यादव( उप शिक्षा निदेशक/प्राचार्य डाइट दनकौर) डॉ धर्मवीर सिंह (जिला विद्यालय निरीक्षक गौतमबुद्ध नगर) एवं अर्चना शिरोमणि (संयोजक विज्ञान क्लब) की गरिमामई उपस्थिति रही। विद्यालय के प्रधानाचार्य महकार सिंह एवं अन्य अध्यापक सुनील कुमार,यशवीर मलिक एवं हरि प्रकाश शर्मा ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। मुख्य अतिथि राज सिंह यादव( उप शिक्षा निदेशक/ प्राचार्य डाइट दनकौर) ने प्रधानाचार्य महकार सिंह के साथ मिलकर सरस्वती की प्रतिमा एवं विद्यालय के संस्थापक बिहारी लाल जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया ।बाल विज्ञान कांग्रेस में जनपद के विभिन्न शैक्षिक बोर्ड के सीबीएसई, आई सी एस सी, यूपी बोर्ड के विद्यालयों के जूनियर एवं सीनियर छात्र-छात्राओं की टीम ने प्रतिभाग किया। छात्र-छात्राओं के साथ उनके विद्यालय के शिक्षक भी उनके साथ उपस्थित थे। इस बाल विज्ञान कांग्रेस का मुख्य विषय’ स्वास्थ्य और कल्याण के लिए पारितंत्र को समझना ‘था। मुख्य विषय से संबंधित अन्य विषयों पर भी छात्रों ने अपने क्रियाशील एवं नवीन सोच को प्रदर्शित करने वाले मॉडल प्रस्तुत किये। इस प्रतियोगिता का उद्देश्य छात्र-छात्राओं में वैज्ञानिक सोच, अन्वेषण की क्षमता,विषय की परख तथा बहुमुखी प्रतिभा का विकास करना है।प्रतियोगिता में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले छात्रों का चयन करने हेतु गठित निर्णायक मंडल में प्रोफेसर गौरव कुमार (गलगोटिया यूनिवर्सिटी )प्रोफेसर विनीता विश्वकर्मा (गलगोटिया यूनिवर्सिटी) प्रोफेसर रेशा (द्रोणाचार्य डिग्री कॉलेज) एवं प्रोफेसर अमित नागर (द्रोणाचार्य डिग्री कॉलेज )आदि सदस्य थे। निर्णायक मंडल ने बारीकी से सभी मॉडल का निरीक्षण किया और जानकारी प्राप्त की। निर्णायक मंडल ने गुणवत्ता के आधार पर अपना पारदर्शिता पूर्ण निर्णय दिया।विद्यालय स्तर पर इस बाल विज्ञान कांग्रेस को सफलता पूर्वक आयोजित कराने में विद्यालय के प्रधानाचार्य महकार सिंह के कुशल निर्देशन में विद्यालय के प्रवक्ता कृष्ण कुमार कटियारजयप्रकाश,अनिरुद्ध सिंह अमित शर्मा राहत अली, अजय शर्मा, नीरज कुमार रजनेश कुमार, मीना , अनूप कुमारी का विशेष योगदान रहा। पुरस्कार वितरण कार्यक्रम में प्रोफेसर गौरव कुमार (गलगोटिया यूनिवर्सिटी) प्रोफेसर विनीता विश्वकर्मा (गलगोटिया यूनिवर्सिटी) अर्चना शिरोमणि (संयोजक, विज्ञान क्लब) एवं विद्यालय के प्रधानाचार्य महकार सिंह ने प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों तथा अन्य छात्रों को मेडल और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन विजयपाल त्यागी ने किया, इस अवसर पर विद्यालय के अध्यापक संतोष मिश्रा, प्रदीप सिंह, राजकुमार शर्मा, शिवकुमार, अंकित गुप्ता त्रिकोतमा, लता शर्मा, अमरेंद्र सिंह, विनोद कुमार , संध्या, मनीष कुमार,निरंजन वर्मा,जयवीर सिंह एवं विद्यालय के कर्मचारी एवं अन्य विद्यालयों के शिक्षक शिक्षिकाओं तथा कर्मचारियों का विशेष सहयोग रहा।