GautambudhnagarGreater noida news

सावित्रीबाई फुले की जयंती के उपलक्ष पर महिला उन्नति संस्था द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में सराहनीय कार्य करने वाली महिलाओं को किया गया सम्मानित।

सावित्रीबाई फुले की जयंती के उपलक्ष पर महिला उन्नति संस्था द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में सराहनीय कार्य करने वाली महिलाओं को किया गया सम्मानित।

शफी मौहम्मद सैफी

ग्रेटर नोएडा। भारत की प्रथम महिला शिक्षिका और संगठन की आदर्श सावित्रीबाई फुले महिला सशक्तिकरण की प्रतिमूर्ति है, वह एक महान शिक्षिका होने के साथ-साथ प्रतिकूल परिस्थितियों मे अपने संकल्प के साथ अडिग रहने वाली साहस की प्रतिमूर्ति भी है, ऐसे आदर्श व्यक्तित्व के नाम से महिला उत्थान को समर्पित सामाजिक संगठन महिला उन्नति संस्था ने उनकी जयन्ती के अवसर पर शिक्षा की ज्योति जला रहीं शिक्षिकाओं को सावित्रीबाई फुले सम्मान से सम्मानित कर एक उत्सव के तौर पर मनाया। महिला उन्नति संस्था के सदस्यों ने सावित्रीबाई फुले की जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा की वह एक शिक्षिका के साथ-साथ समाज सुधारक भी थी, समाज में व्याप्त कुप्रथाओ के खिलाफ उन्होंने अपनी आवाज बुलंद की
हर धर्म के लिए उन्होंने काम किया, समाज के विकास में भूतपूर्व योगदान के लिए आज पूरा राष्ट्र उन्हें नमन करता है। सावित्रीबाई फुले जी की जयंती के उपलक्ष पर महिला उन्नति संस्था द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में सराहनीय कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया!
जिनमें सुनीता खटाना, नूतन भाटी, गीता भाटी, श्वेता कनौजिया,गीता यादव, धीरज कुमारी, दीपा रानी, रुचि भाटी को मुख्य रूप से सम्मानित किया गया।
सभी ने अपने-अपने विचार रखें कि आज के समाज में महिलाओं का शिक्षित होना बहुत जरूरी है, ! एक शिक्षित महिला शिक्षा के द्वारा अपने समाज में देश को आगे बढ़ाने में योगदान देती है, और हर क्षेत्र में नाम रोशन करती है । सभी महिला शिक्षिकाओं कार्यक्रम की अध्यक्षत सुनीता खटाना द्वारा सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया!
कार्यक्रम का मंच संचालन गीता भाटी द्वारा किया गया!
कार्यक्रम के अंत में दीपा रानी महिला उन्नति संस्था की मीडिया प्रमुख एवम् कार्यक्रम की संचालिका द्वारा सभी महिलाओं को धन्यवाद ज्ञापन किया गया तथा सभी को आगे इसी प्रकार शिक्षा के क्षेत्र में हमेशा आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित किया गया!

Related Articles

Back to top button