CrimeGreater Noidaएक्सक्लूसिव खबरें

यमुना एक्सप्रेस वे पर बड़ी दुर्घटना। तेज रफ्तार वाहन ने इको गाड़ी को रौंदा 5 की मौत कई घायल

आज दिनांक 20/21.10.2023 को समय करीब रात्रि 01.00 बजे नोएडा से जेवर यमुना एक्सप्रेस वे 25 किलोमीटर के समीप एक गाड़ी ईको नम्बर डीएल 3 सीसी 7136 का अज्ञात वाहन से एक्सीडेंट हो गया था। उक्त वाहन में कुल आठ लोग सवार थे, जिसमे से पांच लोगो की मौके पर ही मृत्यु हो गई है तथा तीन बच्चे घायल हो गए है। जिनको उपचार हेतु कैलाश हॉस्पिटल जेवर में भर्ती करा दिया गया है। तीनों बच्चो की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस द्वारा मृतकों का पंचायतनामा भर आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।

मृतकों का विवरण-
1-उपेंद्र बैठा पुत्र रामप्रीत बैठा उम्र 38 वर्ष निवासी जेजे कॉलोनी फेस 3 मदनपुर खादर थाना कालिंदी कुंज साउथ दिल्ली
मूल पता ग्राम जपला कचरा थाना हुसैनाबाद जिला पलामू झारखंड
2-बिजेंद्र बैठा पुत्र रामप्रीत बैठा उम्र करीब 36 वर्ष निवासी उपरोक्त
3-कांति देवी पत्नी बिजेंद्र बैठा उम्र 30 वर्ष निवासी उपरोक्त
4-कुव ज्योती पुत्री बिजेंद्र बैठा उम्र 12 वर्ष निवासी उपरोक्त
5-सुरेश पुत्र श्रीकांत कामत बैठा उम्र 45 वर्ष निवासी जेजे कॉलोनी 2 मदनपुर खादर थाना कालिंदी कुंज साउथ दिल्ली

घायलों के नाम-
1-सूरज पुत्र उपेंद्र बैठा उम्र 16 वर्ष निवासी जेजे कॉलोनी फेस 3 मदनपुर खादर थाना कालिंदी कुंज साउथ दिल्ली
2-आयुष पुत्र बिजेंद्र बैठा उम्र 08 वर्ष निवासी उपरोक्त
3-आर्यन पुत्र बिजेंद्र बैठा उम्र 10 वर्ष निवासी उपरोक्त

मीडिया सेल
गौतमबुद्धनगर पुलिस।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button