GautambudhnagarGreater noida news

नलगढ़ा में बाबा महेंद्र सिंह टिकैत की 91वीं जयंती पर किसान महाकुंभ, नए कार्यालय का हुआ उद्घाटन

नलगढ़ा में बाबा महेंद्र सिंह टिकैत की 91वीं जयंती पर किसान महाकुंभ, नए कार्यालय का हुआ उद्घाटन

नोएडा। भारतीय किसान यूनियन के संस्थापक एवं किसान मसीहा बाबा चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत की 91वीं जयंती के अवसर पर नलगढ़ा स्थित नवनिर्मित कार्यालय पर भव्य किसान महाकुंभ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में किसान, मातृशक्ति एवं संगठन के पदाधिकारी शामिल हुए।

कार्यक्रम के दौरान भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत की पुत्रवधू निकिता टिकैत एवं चौधरी चरण सिंह टिकैत के पौत्र हंसराज टिकैत ने फीता काटकर नए कार्यालय का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने जमीन को नमन कर बाबा टिकैत के संघर्ष और किसान हितों के प्रति उनके योगदान को याद किया।

कार्यक्रम की शुरुआत वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हवन-पूजन से हुई। किसानों की खुशहाली और समृद्धि के लिए प्रार्थना की गई। इसके बाद पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए 91 पौधों का पौधारोपण किया गया। रोटरी क्लब के सहयोग से रक्तदान शिविर भी आयोजित किया गया, जिसमें लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।कार्यक्रम के समापन पर विशाल भंडारे का आयोजन हुआ। देशभक्ति रागिनी के साथ बाबा महेंद्र सिंह टिकैत के जीवन, संघर्ष और किसान हितों से जुड़े प्रसंगों को भी रागिनी के माध्यम से प्रस्तुत किया गया।

इस अवसर पर भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय महामंत्री एवं प्रदेश प्रवक्ता पवन खटाना ने कहा कि बाबा टिकैत ने किसान एकता को सबसे बड़ी ताकत बताया था। आज का सेवा महोत्सव उनके विचारों और आदर्शों को आगे बढ़ाने का प्रयास है।कार्यक्रम में विमला खटाना, ममता डेढ़ा, रेखा भाटी, सत्तो देवी भाटी, सरदार मंजीत सिंह, राजे प्रधान, राजीव मलिक, सुरेंद्र नागर, अनित कसाना, ललित चौहान, भगत सिंह प्रधान, हरेंद्र भाटी, रॉबिन नागर, सुनील प्रधान, बेली भाटी, अमित जैलदार, अरविंद, नागेश, अमित, संदीप खटाना, विनोद पंडित, बेगराज प्रधान, सुंदर भूड़ा सहित पुलिस विभाग, नोएडा, ग्रेटर नोएडा एवं यमुना प्राधिकरण के अधिकारी और बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button