GautambudhnagarGreater noida news

जहांगीरपुर नगर कांग्रेस चौपाल सम्पन्न, मतदाता पुनर्रीक्षण के बाद प्रशासन से प्राप्त अन्तिम मतदाता सूची के बूथ स्तरीय सत्यापन अभियान में जुटेंगे कांग्रेस कार्यकर्ता। 

जहांगीरपुर नगर कांग्रेस चौपाल सम्पन्न, मतदाता पुनर्रीक्षण के बाद प्रशासन से प्राप्त अन्तिम मतदाता सूची के बूथ स्तरीय सत्यापन अभियान में जुटेंगे कांग्रेस कार्यकर्ता। 

ग्रेटर नोएडा ।जहांगीरपुर नगर कांग्रेस के संगठन को नगर स्तर पर और अधिक सशक्त एवं सक्रिय बनाने के उद्देश्य से जिला कांग्रेस कमेटी गौतमबुद्ध नगर के अंतर्गत जहांगीरपुर नगर कांग्रेस द्वारा एक महत्वपूर्ण नगर चौपाल का आयोजन नगर कांग्रेस अध्यक्ष गणेश मीणा किया गया। नगर कांग्रेस चौपाल के दौरान स्थानीय जनसमस्याओं, क्षेत्रीय राजनीतिक परिस्थितियों, प्रदेश एवं राष्ट्रीय स्तर के समसामयिक मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में किसानों की समस्याएं, बेरोजगारी, महंगाई, प्रशासनिक निरंकुशता, महिलाओं की सुरक्षा, सामाजिक सौहार्द तथा लोकतांत्रिक संस्थाओं की स्थिति जैसे विषय प्रमुख रूप से उठाए गए।जिला अध्यक्ष दीपक भाटी चोटीवाला ने अपने संबोधन में कहा कि कांग्रेस पार्टी केवल चुनावी राजनीति करने वाली पार्टी नहीं, बल्कि लोकतंत्र और जनता के अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्ष करने वाला संगठन है। उन्होंने कहा कि आज देश और प्रदेश की जनता महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्ट प्रशासनिक व्यवस्था से परेशान है, लेकिन सरकार जनता के वास्तविक मुद्दों से ध्यान भटकाने में लगी हुई है।

उन्होंने कहा, आज किसान अपनी जमीन और फसल को लेकर परेशान है, नौजवान रोजगार के लिए भटक रहा है और आम आदमी लगातार बढ़ती महंगाई से त्रस्त है। भाजपा सरकार जनता की उम्मीदों पर खरी उतरने में पूरी तरह विफल रही है। कांग्रेस पार्टी इन मुद्दों को मजबूती से जनता के बीच उठाने का कार्य करेगी।

दीपक भाटी चोटीवाला ने आगे कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए निष्पक्ष और पारदर्शी मतदाता सूची अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने बताया कि आगामी चुनावों के मद्देनजर संगठनात्मक तैयारियों पर भी चर्चा हुई। इस दौरान बताया गया कि SIR (स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन) के बाद जारी हुई फाइनल मतदाता सूची के बूथ स्तरीय सत्यापन अभियान को कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा प्रारंभ कर दिया गया है। जिला कांग्रेस कार्यालय द्वारा जेवर ब्लॉक क्षेत्र के लिए मतदाता सूचियां उपलब्ध करा दी गई हैं तथा कार्यकर्ताओं को घर-घर जाकर मतदाता सत्यापन करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

उन्होंने कहा, जेवर ब्लॉक में जिला कांग्रेस कार्यालय द्वारा मतदाता सूचियां उपलब्ध करा दी गई हैं और कांग्रेस कार्यकर्ता बूथ स्तर पर घर-घर जाकर यह सुनिश्चित करेंगे कि किसी पात्र मतदाता का नाम सूची से न कटे और किसी प्रकार की गड़बड़ी लोकतांत्रिक प्रक्रिया को प्रभावित न कर सके। कांग्रेस पार्टी लोकतंत्र और मताधिकार की रक्षा के लिए पूरी मजबूती से कार्य करेगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें और गांव-गांव, मोहल्ले-मोहल्ले जाकर जनता के बीच कांग्रेस की नीतियों और विचारधारा को पहुंचाएं।

नगर कांग्रेस अध्यक्ष गणेश मीणा ने कहा कि जहांगीरपुर नगर में कांग्रेस संगठन को मजबूत करने के लिए लगातार जनसंपर्क अभियान और बैठकें आयोजित की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि नगर चौपाल के माध्यम से आम जनता की समस्याओं को सीधे सुनने और उन्हें संगठन के माध्यम से उठाने का कार्य किया जा रहा है।उन्होंने कहा, आज जनता बदलाव चाहती है क्योंकि वर्तमान सरकार जनता की उम्मीदों पर खरी उतरने में असफल रही है। कांग्रेस कार्यकर्ता पूरी मजबूती के साथ जनता के बीच जाकर उनकी आवाज उठाने का काम करेंगे। उन्होंने स्थानीय समस्याओं सड़क, बिजली, पानी, सफाई, किसानों की समस्याएं तथा युवाओं के रोजगार को प्राथमिकता से उठाने की बात कही।जिला सेवादल चेयरमैन सतीश शर्मा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी का इतिहास संघर्ष, सेवा और त्याग का इतिहास रहा है। उन्होंने कहा कि आज जरूरत है कि कार्यकर्ता जनता के बीच रहकर उनकी समस्याओं को समझें और संगठन को मजबूत करने के लिए पूरी निष्ठा के साथ कार्य करें। उन्होंने कहा, देश में सामाजिक सौहार्द और भाईचारे का वातावरण कमजोर करने का प्रयास किया जा रहा है। कांग्रेस पार्टी हमेशा संविधान, लोकतंत्र और सामाजिक एकता की रक्षा के लिए खड़ी रही है और आगे भी मजबूती से खड़ी रहेगी।कार्यक्रम के अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर संगठन को और अधिक मजबूत बनाने, बूथ स्तर तक सक्रिय संगठन खड़ा करने, मतदाता सूची सत्यापन अभियान को सफल बनाने तथा जनहित के मुद्दों पर संघर्ष तेज करने का संकल्प लिया।नगर चौपाल में प्रमुख रूप से प्रो० अजय छोंकर, सतीश शर्मा, गणेश मीणा, गौतम अवाना, मुकेश शर्मा, सूबेदार सतपाल सिंह, सुबोध भट्ट, श्रुति कुमारी, अमित कुमार, मनोज शर्मा, विजयपाल, किरणपाल भगत जी, अवधेश छोंकर, सतपाल सिंह, नरेंद्र शर्मा, सत्यनारायण शर्मा, सतीश कुमार, निरंजन ठाकुर, राजेश सिंह उमेश शर्मा ओमवीर सिंह, विजय शर्मा, यूनुस खान, नानक चंद, विनोद शर्मा, गजेंद्र, तेजवीर शर्मा अजय कुमार, राहुल सिंह, मूला शर्मा, विजय,  यश शर्मा, नवाब खान, ललित कुमार, गौरव प्रधान आदि लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button