दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-III, ग्रेटर नोएडा में इन्वेस्टिचर सेरेमनी 2026–27 का हुआ आयोजन
दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-III, ग्रेटर नोएडा में इन्वेस्टिचर सेरेमनी 2026–27 का हुआ आयोजन

ग्रेटर नोएडा। दिनांक 16 मई 2026 को Delhi World Public School में सत्र 2026–27 के लिए इन्वेस्टिचर सेरेमनी का गरिमामयी आयोजन किया गया। समारोह में नव निर्वाचित छात्र परिषद सदस्यों को औपचारिक रूप से दायित्व सौंपे गए तथा उन्होंने विद्यालय के मूल्यों एवं जिम्मेदारियों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने की शपथ ली। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ, जिसके पश्चात विद्यार्थियों द्वारा समूहगान एवं आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दी गईं। समारोह का विशेष आकर्षण सैश सरेंडरिंग सेरेमनी रही, जिसमें निवर्तमान छात्र परिषद ने नई परिषद को जिम्मेदारियाँ सौंपीं। इस अवसर पर Shri Gajanan Mali विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे तथा विभिन्न मीडिया प्रतिनिधियों ने भी कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। नव निर्वाचित प्रेसिडेंट, हेड बॉय, हेड गर्ल, स्पोर्ट्स कैप्टन्स, हाउस कैप्टन्स एवं प्रीफेक्ट्स को बैज एवं सैश पहनाकर सम्मानित किया गया। शपथ ग्रहण समारोह का संचालन आदरणीय प्रधानाचार्य डॉ. हीमा शर्मा द्वारा किया गया।निदेशक कंचन कुमारी ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए उन्हें जिम्मेदार, अनुशासित एवं प्रेरणादायी नेतृत्व का उदाहरण बनने के लिए प्रेरित किया। आदरणीय प्रधानाचार्य डॉ. हीमा शर्मा ने भी अपने प्रेरणादायी संदेश में विद्यार्थियों को नेतृत्व, टीम भावना, आत्मविश्वास एवं सेवा भाव के महत्व को समझाते हुए विद्यालय की गरिमा को सदैव बनाए रखने के लिए प्रेरित किया।




