GautambudhnagarGreater noida news

आईबीए के उपाध्यक्ष नरेश चौहान को ‘फीना रत्न सम्मान-2026’ से सम्मानित, उद्यमी जगत में हर्ष की लहर

आईबीए के उपाध्यक्ष नरेश चौहान को ‘फीना रत्न सम्मान-2026’ से सम्मानित, उद्यमी जगत में हर्ष की लहर

ग्रेटर नोएडा।इंडस्ट्रियल बिजनेस एसोसिएशन (आईबीए ), गौतम बुद्ध नगर के उपाध्यक्ष एवं जेके इंडस्ट्रीज़ ग्रुप के संस्थापक नरेश चौहान को उनके पैतृक क्षेत्र फीना के विकास, समाजसेवा एवं जनकल्याण में उत्कृष्ट योगदान के लिए “अगस्त क्रांति दिवस सम्मान समारोह-2026” के अवसर पर प्रतिष्ठित “फीना रत्न सम्मान” से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें उनके बचपन के मित्र, पूर्व परिवहन मंत्री एवं वर्तमान विधान परिषद सदस्य अशोक कटारिया के करकमलों द्वारा प्रदान किया गया।

इस अवसर पर इंडस्ट्रियल बिजनेस एसोसिएशन (आईबीए ) के अध्यक्ष अमित कुमार उपाध्याय ने कहा कि नरेश चौहान एक सफल उद्यमी होने के साथ-साथ समाजसेवा के प्रति समर्पित, सरल एवं प्रेरणादायी व्यक्तित्व के धनी हैं। वे संस्था के प्रत्येक कार्य में सदैव अग्रणी भूमिका निभाते हैं तथा जब भी संगठन को आवश्यकता होती है, पूरे समर्पण के साथ सहयोग के लिए खड़े रहते हैं।अमित कुमार उपाध्याय ने कहा कि यह सम्मान केवल नरेश चौहान का नहीं, बल्कि समूचे आईबीए परिवार एवं गौतम बुद्ध नगर के उद्यमी समाज का सम्मान है। उन्होंने उनके उज्ज्वल भविष्य, उत्तम स्वास्थ्य एवं निरंतर प्रगति की कामना करते हुए विश्वास व्यक्त किया कि वे आगे भी समाज, क्षेत्र, उद्यमियों एवं इंडस्ट्रियल बिजनेस एसोसिएशन के विकास में अपना अमूल्य योगदान देते रहेंगे।इंडस्ट्रियल बिजनेस एसोसिएशन (आईबीए ), गौतम बुद्ध नगर की ओर से नरेश चौहान को इस प्रतिष्ठित सम्मान पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ प्रेषित की गईं।

Related Articles

Back to top button