वनस्थली पब्लिक स्कूल जीटा-1 का अंतरराष्ट्रीय उत्तर प्रदेश ट्रेड शो 2025 में प्राप्त किया प्रथम स्थान।
वनस्थली पब्लिक स्कूल जीटा-1 का अंतरराष्ट्रीय उत्तर प्रदेश ट्रेड शो 2025 में प्राप्त किया प्रथम स्थान।
ग्रेटर नोएडा ।वनस्थली पब्लिक स्कूल जीटा-1 ने एक और उपलब्धि अपने नाम की। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आयोजित उत्तर प्रदेश ट्रेड शो 2025 में विद्यालय की टीम ने रोबोटिक्स और आर्टिफ़िशियल इंटेलिजेंस (एआई) प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार प्राप्त कर क्षेत्र और देश का नाम रोशन किया। विद्यालय प्रबंधक ने छात्रों की इस सफलता पर गर्व व्यक्त करते हुए कहा कि यह मेहनत, समर्पण और शिक्षकों के मार्गदर्शन का नतीजा है। वनस्थली पब्लिक स्कूल की टीम ने अपनी नवाचारपूर्ण प्रस्तुति कचरा पृथक्करण (अपशिष्ट छंटाई) ,जिसमें कूड़े को गीले और सूखे कचरे जैसी श्रेणियों में अलग किया जाता है, जिससे पुनर्चक्रण और खाद बनाने में मदद मिलती है। इसके सफल कार्यान्वयन के लिए घरों और समुदायों में जागरूकता फैलाना, उचित रूप से विभाजित कचरा डिब्बे प्रदान करना और घरों से आने वाले गीले, सूखे और घरेलू कचरे को अलग-अलग करना दिखाया गया था।इस उत्कृष्ट तकनीकी कौशल से निर्णायकों को प्रभावित किया। इस परियोजना में विद्यार्थी आरव, अक्षरा, संयोग, राम, और मनल कक्षा 9 के छात्राओं ने महत्वपूर्ण योगदान दिया।इस प्रोजेक्ट का सफल संचालन और मार्गदर्शन अंजली योगेश वाघ ने किया, जो इस परियोजना की संयोजक थी।यह उपलब्धि आने वाली पीढ़ियों को विज्ञान और तकनीक में आगे बढ़ने की प्रेरणा देगा।