GautambudhnagarGreater noida news

कक्षा 12 परिणाम 2026 में वनस्थली पब्लिक स्कूल का शानदार प्रदर्शन, छात्रों ने बढ़ाया स्कूल का गौरव किया गया सम्मानित 

कक्षा 12 परिणाम 2026 में वनस्थली पब्लिक स्कूल का शानदार प्रदर्शन, छात्रों ने बढ़ाया स्कूल का गौरव किया गया सम्मानित 

ग्रेटर नोएडा: वानस्थली पब्लिक स्कूल, ज़ेटा-1, ग्रेटर नोएडा ने एक बार फिर अपने शानदार शैक्षणिक परिणामों से सफलता की नई मिसाल कायम की है। कक्षा 12 परिणाम 2026 में विद्यालय के विद्यार्थियों ने विभिन्न विषयों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया।विद्यालय के प्रतिभाशाली छात्रों ने अलग-अलग विषयों में श्रेष्ठ अंक प्राप्त कर यह सिद्ध कर दिया कि मेहनत, अनुशासन और सही मार्गदर्शन सफलता की कुंजी है। इस शानदार उपलब्धि पर विद्यालय परिवार ने सभी विद्यार्थियों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर प्रधानाचार्या सुश्री सना जैन ने छात्रों की उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों की मेहनत, शिक्षकों के समर्पण और अभिभावकों के सहयोग का परिणाम है। उन्होंने कहा कि विद्यालय केवल शिक्षा तक सीमित नहीं है, बल्कि विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास, आत्मविश्वास और संस्कारों पर भी विशेष ध्यान देता है। वहीं निदेशक राहुल जैन ने सभी छात्रों को बधाई देते हुए कहा कि वानस्थली पब्लिक स्कूल हमेशा विद्यार्थियों को ऐसा वातावरण देने का प्रयास करता है, जहां वे अपनी प्रतिभा को पहचान सकें और नई ऊंचाइयों तक पहुंच सकें। उन्होंने कहा कि ऐसे परिणाम विद्यालय की गुणवत्ता और शिक्षा के प्रति समर्पण को दर्शाते हैं।एक बार फिर वनस्थली पब्लिक स्कूल ने यह साबित कर दिया कि वह अपने आदर्श वाक्य “Nurturing Dreams, Inspiring Excellence” को साकार रूप देने की दिशा में निरंतर कार्य कर रहा है। विद्यालय परिवार ने सभी छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Related Articles

Back to top button