GautambudhnagarGreater Noida

दनकौर चेयरमैन राजवती देवी के पुत्र दीपक सिंह ने दीपावली का त्यौहार वृद्धाश्रम में वृद्धों के साथ मनाया

दनकौर चेयरमैन राजवती देवी के पुत्र दीपक सिंह ने दीपावली का त्यौहार वृद्धाश्रम में वृद्धों के साथ मनाया
शफी मौहम्मद सैफी
ग्रेटर नोएडा। दनकौर की नगर चेयरमैन राजवती देवी पत्नी जय सिंह के प्रतिनिधि पुत्र दीपक सिंह उर्फ दीपक भैया ने बताया कि दीपावली खुशियों का त्यौहार है, जिसे भारतीय संस्कृति में महत्वपूर्ण स्थान मिलता है। इस दीपावली के पर्व पर एक दूसरे को खुशियां बांटी जाती है। वहीं ऐसे भी लोग होते हैं जो अपनों को हीगैर समझ बैठते है। परिवार के तिरस्कार के बाद यह वृद्धजन वृद्धाश्रम में आते हैं। समाज की जिम्मेदारी बनती है इन वृद्धजनों को भी खुशियां बांटी जाएं ताकि इन्हें भी अपनेपन का अहसास हो पाए और कुछ खुशियां तो इनके जीवन में लौट सकें। इस मौके पर नगर पंचायत सभासद दुष्यंत सिंह, पूर्व सभासद प्रत्याशी भानु प्रताप सिंह समेत कई लोग मौजूद रहे।दनकौर नगर पंचायत की दूसरी बार नगर चेयरमैन बनी राजवती देवी के प्रतिनिधि व पुत्र दीपक सिंह उर्फ दीपक भैया ने दीपावली का त्यौहार वृद्ध आश्रम में वृद्धो के साथ भोजन कराकर मनाया। नगर चेयरमैन प्रतिनिधि पुत्र दीपक सिंह उर्फ दीपक भैया ने खुद अपने हाथों से बेसहारा वृद्धजनों को भोजन परोस कर दीपावली की खुशियां बांटी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button