GautambudhnagarGreater noida news

गौतमबुद्धनगर में अवैध भूजल दोहन के विरुद्ध करप्शन फ्री इंडिया ने सौंपा ज्ञापन

गौतमबुद्धनगर में अवैध भूजल दोहन के विरुद्ध करप्शन फ्री इंडिया ने सौंपा ज्ञापन

ग्रेटर नोएडा।करप्शन फ्री इंडिया संगठन के संस्थापक एवं अन्ना हजारे कोर कमेटी के सदस्य चौधरी प्रवीण भारतीय के नेतृत्व में संगठन के प्रतिनिधिमंडल ने ग्रेटर नोएडा एवं नोएडा क्षेत्र में हो रहे अवैध भूजल दोहन पर रोक लगाने की मांग को लेकर जिलाधिकारी को संबोधित पत्र एसडीएम वेद प्रकाश को ज्ञापन सौंपा।करप्शन फ्री इंडिया संगठन के संस्थापक चौधरी प्रवीण भारतीय ने बताया कि नोएडा के सेक्टर-153 स्थित ACE बिल्डर तथा ग्रेटर नोएडा के गांव मुर्शदपुर के समीप स्थित मिग्सन बिल्डर द्वारा लंबे समय से नियमों की अनदेखी करते हुए अवैध भूजल का दोहन किया जा रहा है। संगठन का कहना है कि लगातार हो रहे इस अवैध दोहन के कारण क्षेत्र का भूजल स्तर तेजी से नीचे जा रहा है, जिससे भविष्य में पेयजल का गंभीर संकट उत्पन्न हो सकता है।संगठन के जिला अध्यक्ष (युवा) गौरव भाटी ने आरोप लगाया कि इस संबंध में पूर्व में भी संबंधित विभागों एवं प्रशासनिक अधिकारियों को कई बार शिकायतें दी जा चुकी हैं, लेकिन प्रभावी कार्रवाई के अभाव में अवैध भूजल दोहन का कार्य लगातार जारी है। संगठन ने कहा कि यदि समय रहते इस पर कठोर कार्रवाई नहीं की गई तो अहिंसा के मार्ग पर चलकर जिला मुख्यालय में आंदोलन किया जाएगा। उक्त प्रकरण की तत्काल निष्पक्ष एवं उच्चस्तरीय जांच कराई जाए।

इस दौरान- ब्रह्मपाल सिंह कपसिया गौरव भाटी जितेंद्र सिंह सोनू भाटी नीरज भाटी ओमवीर नागर एड. अनुज भाटी राजपाल भाटी हरेंद्र सिंह सोनू आदि लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button