GautambudhnagarGreater noida news

इंडस्ट्रियल एंटरप्रेन्योरश एसोसिएशन चुनाव में अध्यक्ष संजीव शर्मा, महासचिव विशाल गोयल एवं कोषाध्यक्ष पद के लिए गौरव गर्ग हुए निर्विरोध निर्वाचित।

इंडस्ट्रियल एंटरप्रेन्योरश एसोसिएशन चुनाव में अध्यक्ष संजीव शर्मा, महासचिव विशाल गोयल एवं कोषाध्यक्ष पद के लिए गौरव गर्ग हुए निर्विरोध निर्वाचित।

शफी मौहम्मद सैफी

ग्रेटर नोएडा। इंडस्ट्रियल एंटरप्रेन्योरश एसोसिएशन में हुई चुनाव प्रक्रिया में सभी पदाधिकारी निर्विरोध चुने गए। अध्यक्ष पद के लिए संजीव शर्मा, महासचिव के लिए विशाल गोयल तथा अभिषेक जैन एव कोषाध्यक्ष पद के लिए गौरव गर्ग ने नामांकन किया था लेकिन अभिषेक जैन के नाम वापिस लेने से सभी पदाधिकारी निर्विरोध चुन लिए गए है। 25 मार्च नाम वापिस लेने का अंतिम दिन था तथा 29 मार्च को चुनाव होने का दिन चुनाव समिति द्वारा निर्धारित किया गया था। चुनाव समिति के अध्यक्ष गुरदीप सिंह तुली ने बताया कि यह चुनाव प्रक्रिया पिछले लगभग 20 दिन से चल रही थी और संस्था का कोई भी सदस्य किसी भी पद के लिए आवेदन कर सकता था लेकिन एक पद के लिए एक से अधिक नाम नही होने के कारण अब 29 मार्च को होने वाला चुनाव टल गया है आने वाली 28 मार्च को चुने गए सभी पदाधिकारियों को शपथ दिलाई जाएगी जिसमें संस्था के सभी सदस्य उपस्थित रहेंगे। समिति सदस्य अंकित गोयल ने बताया कि IEA एक पारदर्शी संस्था है एव पूरी चुनाव प्रक्रिया निष्पक्ष तरीके से क्रियान्वित की गई है। सभी विभिन्न औधोगिक क्षेत्रो से प्रतिनिधि लेकर 5 सदस्यीय चुनाव समिति का गठन किया गया था एव सभी ने मिलकर गुरदीप सिंह तुली को समिति का चेयरमैन चुना। नई कार्यकारिणी का कार्यकाल 1 अप्रैल से लागू होगा।

Related Articles

Back to top button