Gautambudhnagar

हेराल्ड मामले में कांग्रेस नेता राहुल गांधी एवं सोनिया गांधी पर ईडी द्वारा चार्जशीट फाइल होने पर भाजपाइयों ने निकाला आक्रोश मार्च

हेराल्ड मामले में कांग्रेस नेता राहुल गांधी एवं सोनिया गांधी पर ईडी द्वारा चार्जशीट फाइल होने पर भाजपाइयों ने निकाला आक्रोश मार्च

शफी मौहम्मद सैफी

ग्रेटर नोएडा। भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा केंद्रीय नेतृत्व के आह्वान पर भाजपा जिला अध्यक्ष अभिषेक शर्मा व युवा मोर्चा अध्यक्ष राज नागर के नेतृत्व में सैकड़ो कार्यकर्ताओं के साथ पार्टी कार्यालय से लेकर तिलपता गोलचक्कर तक जन आक्रोश मार्च निकाला गया। यह आक्रोश यात्रा नेशनल हेराल्ड मामले में कांग्रेस नेता राहुल गांधी एवं सोनिया गांधी पर ईडी द्वारा चार्जशीट फाइल होने पर निकाली गई।इस अवसर पर जिला अध्यक्ष अभिषेक शर्मा ने कहां कि कांग्रेस पार्टी इस देश में घोटालो की जननी है, कांग्रेस के शासनकाल में भ्रष्टाचार एवं घोटाले अपने चरम सीमा पर पहुंचे, असंख्य घोटालो एवं भ्रष्टाचार की कड़ी में नेशनल हेराल्ड केस भी कांग्रेस द्वारा किया गया एक अनूठा उदाहरण है, इसमें राहुल गांधी, सोनिया गांधी को देश की संपत्तियां लूटकर उनका दुरुपयोग करने के लिए खुला छोड़ दिया गया, समाचार पत्र के नाम पर देश की परिसंपत्तियों की खुली लूट के विरोध में भारतीय जनता पार्टी सदैव खड़ी रहेगी।

इस अवसर पर युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष राज नागर ने कहा कि एसोसिएट जनरल एवं नेशनल हेराल्ड परिवार का घोटाला मनी लोडिंग से जुड़ा हुआ 661 करोड़ का घोटाला है, सोनिया गांधी व राहुल गांधी एवं उनके तथाकथित पालतू दरबारी मनी लांड्रिंग केस में सीधे-सीधे मुजरिम है, भारतीय जनता पार्टी के लोग इनकी गिरफ्तारी की पुरजोर मांग करते हैं।

जन आक्रोश यात्रा में वरिष्ठ नेता सुभाष भाटी, देवेंद्र त्यागी, दीपक भारद्वाज, धर्मेंद्र कौरी, मनोज गर्ग, सुनील भाटी, पवन नागर, सत्येंद्र नागर, देवा भाटी, कर्मवीर आर्य, अमित पंडित, ओमकार भाटी, अरुण शर्मा, वीरेन्द्र भाटी ,चेतन वशिष्ठ, ठाकुर शक्ति रावल, बालेश्वर नागर, बृजेश ठाकुर, अनुराग शर्मा, ऋषभ शर्मा, श्याम रावत, इंद्र नागर, रवि जिंदल, बलराज भाटी, पवन रावल, रजनी तोमर, संगीता तिवारी, गायत्री तिवारी, अखिलेश नागर, जितेंद्र भाटी, अर्पित तिवारी, मुकेश चौहान, धीर राणा, महेंद्र प्रधान, महेश शर्मा, इंद्रजीत टाइगर, सतीश भाटी, आदि सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button