GautambudhnagarGreater noida news

सांसद सुरेंद्र सिंह नागर ने Luxury Toyz शोरूम का किया उद्घाटन

सांसद सुरेंद्र सिंह नागर ने Luxury Toyz शोरूम का किया उद्घाटन

ग्रेटर नोएडा। राज्यसभा सांसद सुरेंद्र सिंह नागर ने ग्रेटर नोएडा में Luxury Toyz के नए शोरूम का फीता काटकर विधिवत उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने प्रतिष्ठान के संचालकों को शुभकामनाएं देते हुए शोरूम की निरंतर प्रगति और सफलता की कामना की।
सांसद सुरेंद्र सिंह नागर ने कहा कि ग्रेटर नोएडा तेजी से व्यापार और उद्योग का प्रमुख केंद्र बन रहा है। ऐसे आधुनिक प्रतिष्ठानों के खुलने से स्थानीय लोगों को बेहतर सेवाएं मिलने के साथ-साथ रोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे। उन्होंने कहा कि उद्यमिता को बढ़ावा देना क्षेत्र के आर्थिक विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।
उद्घाटन समारोह में बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक, व्यापारी एवं स्थानीय लोग मौजूद रहे। सभी ने नए शोरूम के शुभारंभ पर संचालकों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। सुनील भाटी सिरसा जिला सदस्य भाजपा गौतम बुध नगर एवं मुकेश भाटी जिला मंत्री गौतम बुध नगर भाजपा के परिवार द्वारा नए लग्जरी टुबाइस शोरूम का उद्घाटन राज्यसभा सांसद सुरेंद्र नागर जी ने किया शोरूम का संचालन। लक्ष्य भाटी, शुभम जैन, राहुल भाटी ,धर्मेश भाटी ,तरुण भाटी एवं भाजपा कार्यकर्ता भव्य कार्यक्रम में शामिल हुए। दादरी विधायक तेजपाल नागर ,पूर्व जिला अध्यक्ष गजेंद्र मावी ,जिला पंचायत सदस्य देव भाटी ,अमित भाटी ,महेश भाटी ,प्रकाश प्रधान ,सागर पहले, देवेंद्र भाटी ,चमन शर्मा, गौरव शर्मा, महेश अवाना ,पवन अम्बावता, मनोज भाटी, अश्विनी भाटी ,जयचंद भाटी ,चैनपाल प्रधान ,अजीत मुखिया, गजब भाटी ,रविंद्र भाटी ,रोहित भाटी , गीता भाटी  ,मीरा भाटी ,तरुणा भाटी ,दया भाटी, मानसि भाटी, कशिश भाटी आदि बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे

Related Articles

Back to top button