असम बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए 21 लाख 38 हजार रुपये जुटाए, रोजगार विद अंकित के अंकित सर ने मुख्यमंत्री को सौंपा 11 लाख का चेक
असम बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए 21 लाख 38 हजार रुपये जुटाए, रोजगार विद अंकित के अंकित सर ने मुख्यमंत्री को सौंपा 11 लाख का चेक

ग्रेटर नोएडा। असम में आई बाढ़ से प्रभावित परिवारों की मदद के लिए आरडब्ल्यूए असम बाढ़ राहत अभियान के तहत बच्चों की ओर से 10 लाख 38 हजार रुपये की धनराशि एकत्र की गई। इसके साथ ही रोजगार विद अंकित के संस्थापक अंकित सर ने अपनी ओर से 11 लाख रुपये का योगदान दिया। इस प्रकार राहत कार्य के लिए कुल 21 लाख 38 हजार रुपये एकत्र हुए।
बच्चों द्वारा एकत्र की गई 10 लाख 38 हजार रुपये की धनराशि से अंकित सर ने स्वयं असम पहुंचकर बाढ़ प्रभावित गरीब परिवारों को आवश्यक राहत सामग्री उपलब्ध कराई। वहीं, शेष 11 लाख रुपये का चेक बुधवार, 26 अगस्त 2026 को असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा को बाढ़ प्रभावित परिवारों की सहायता के लिए भेंट किया गया।मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने आश्वासन दिया कि इस धनराशि का उपयोग बाढ़ प्रभावित लोगों की सहायता और उनके पुनर्वास के लिए किया जाएगा। इस अवसर पर अंकित सर और मुख्यमंत्री के बीच असम के बच्चों के लिए डिजिटल शिक्षा तथा कौशल विकास को बढ़ावा देने के विषय पर भी विस्तृत चर्चा हुई।इस पहल के माध्यम से बच्चों ने न केवल आपदा की घड़ी में असम के बाढ़ प्रभावित परिवारों की मदद के लिए महत्वपूर्ण योगदान दिया, बल्कि सामाजिक जिम्मेदारी और मानवीय संवेदना की मिसाल भी पेश की।




