GautamBuddhaUniversityGreater Noidaराजनीति

अकबर खान बने समाजवादी अल्पसंख्यक सभा के जिलाध्यक्ष।

अकबर खान बने समाजवादी अल्पसंख्यक सभा के जिलाध्यक्ष।

शफी मौहम्मद सैफी

ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा वेस्ट के गांव सैनी निवासी अकबर खान को समाजवादी अल्पसंख्यक का जिलाध्यक्ष बनाया है। उनकी नियुक्ति समाजवादी अल्पसंख्यक सभा के प्रदेश अध्यक्ष मौहम्मद शकील नदवी द्वारा की गई है। यह जानकारी देते हुए समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष सुधीर भाटी ने बताया कि अकबर खान पिछले बीस वर्ष से अधिक समय से समाजवादी पार्टी में जुड़े हुए हैं और पूर्व में अल्पसंख्यक सभा के जिलाध्यक्ष सहित कई महत्वपूर्ण पदों की जिम्मेदारी संभाल चुके है। उनकी निष्ठा एवं सक्रियता को देखकर उनको यह जिम्मेदारी दी गई है। उन्हें आशा कि वह अपने जिम्मेदारी का निर्वाह पूरी ईमानदारी के साथ करते हुए समाजवादी पार्टी को मजबूत करने का काम करेंगे। समाजवादी अल्पसंख्यक सभा का जिलाध्यक्ष बनाये जाने पर अकबर खान ने प्रदेश नेतृत्व एवं जिला संगठन का आभार व्यक्त करते हुये कहा है कि वह समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य पूरी ईमानदारी के साथ करेंगे और जिले में समाजवादी पार्टी को मजबूत करने के लिये हरसम्भव प्रयास करेंगे

Related Articles

Back to top button