जीबीयू में प्रवेश को लेकर छात्रों का बढ़ता उत्साह, बी.एससी. बायोटेक्नोलॉजी की पहले ही दिन भर गईं अधिकांश सीटें
जीबीयू में प्रवेश को लेकर छात्रों का बढ़ता उत्साह, बी.एससी. बायोटेक्नोलॉजी की पहले ही दिन भर गईं अधिकांश सीटें

ग्रेटर नोएडा । गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय (जीबीयू) में शैक्षणिक सत्र 2026-27 की प्रवेश प्रक्रिया के तहत आयोजित काउंसलिंग में छात्रों का उत्साह लगातार बढ़ता जा रहा है। मंगलवार को आयोजित काउंसलिंग के दौरान बी.एससी. बायोटेक्नोलॉजी कार्यक्रम की 120 में से 113 सीटों पर प्रवेश संपन्न हुआ, जिससे इस पाठ्यक्रम की अधिकांश सीटें पहले ही दिन भर गईं।
आज की काउंसलिंग मुख्य रूप से बी.एससी. बायोटेक्नोलॉजी, बी.एससी. फॉरेंसिक साइंस के अभ्यर्थियों तथा 25 जून को आयोजित काउंसलिंग में अनुपस्थित रहे विद्यार्थियों के लिए आयोजित की गई थी। इसके साथ ही बी.ए. एलएल.बी. एवं एम.एससी. एप्लाइड साइकोलॉजी की शेष रिक्त सीटों पर भी प्रवेश प्रक्रिया संपन्न की गई।काउंसलिंग के दौरान बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने बी.एससी. बायोटेक्नोलॉजी, बी.एससी. फॉरेंसिक साइंस, एप्लाइड साइकोलॉजी और बी.कॉम. जैसे रोजगारोन्मुखी पाठ्यक्रमों में प्रवेश लेकर विश्वविद्यालय पर अपना विश्वास जताया। विद्यार्थियों और अभिभावकों की सक्रिय भागीदारी ने यह स्पष्ट किया कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, आधुनिक सुविधाओं तथा उद्योगोन्मुखी पाठ्यक्रमों के कारण गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय विद्यार्थियों की पहली पसंद बनता जा रहा है।अब 8 जुलाई 2026 को विश्वविद्यालय के उन वर्तमान विद्यार्थियों के लिए विशेष काउंसलिंग आयोजित की जाएगी, जिन्होंने उच्च शिक्षा के विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्रवेश हेतु आवेदन किया है। इसके पश्चात 10 जुलाई 2026 सभी विषयों में रिक्त बची सीटों के लिए काउंसलिंग आयोजित की जाएगी, जिसमें पात्र अभ्यर्थी प्रवेश प्रक्रिया में भाग ले सकेंगे।




