GautambudhnagarGreater noida news

बिलासपुर पीएनबी बैंक द्वारा कृषि आउटरीच कार्यक्रम का हुआ आयोजन

बिलासपुर पीएनबी बैंक द्वारा कृषि आउटरीच कार्यक्रम का हुआ आयोजन

बिलासपुर। पंजाब नेशनल बैंक, बिलासपुर शाखा की ओर से “कृषि आउटरीच कार्यक्रम” का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र के किसानों को विभिन्न कृषि ऋण योजनाओं एवं बैंकिंग उत्पादों की जानकारी देकर उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाना तथा उनकी आय में वृद्धि करना रहा।कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारियों ने किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड , कृषि ऋण, डेयरी किसान क्रेडिट कार्ड, स्वयं सहायता समूह ऋण एवं अन्य बैंकिंग योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि बैंक द्वारा किसानों को सरल एवं शीघ्र ऋण सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है ताकि किसान आधुनिक कृषि तकनीकों को अपनाकर अपनी आय बढ़ा सकें।कार्यक्रम में श्याम सुंदर सिंह महाप्रबंधक, कृषि विभाग, प्रधान कार्यालय दिल्ली,अनुप कुमार सिंह उप महाप्रबंधक, मंडल कार्यालय नोएडा,विजय कुमार सिंह शाखा प्रबंधक बिलासपुर,नलिन दास — सहायक महाप्रबंधक, मंडल कार्यालय नोएडा,शैलेन्द्र मिश्रा — सहायक महाप्रबंधक, मंडल कार्यालय नोएडा,नूनू बाबू — मुख्य प्रबंधक, मंडल कार्यालय नोएडा शामिल हुए।कार्यक्रम के दौरान किसानों को बैंक द्वारा संचालित विभिन्न उत्पादों एवं योजनाओं के स्टैंडी और प्रचार सामग्री के माध्यम से जानकारी दी गई। इनमें “कृषि तत्काल ऋण”, “डिजी डेयरी किसान क्रेडिट कार्ड” तथा स्वयं सहायता समूहों हेतु विशेष ऋण योजनाएं प्रमुख रहीं।अधिकारियों ने किसानों से अधिक से अधिक बैंकिंग योजनाओं का लाभ उठाने का आह्वान किया तथा भरोसा दिलाया कि पंजाब नेशनल बैंक सदैव किसानों की आर्थिक उन्नति एवं आत्मनिर्भरता के लिए प्रतिबद्ध है।कार्यक्रम में बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे तथा उन्होंने बैंक की योजनाओं में रुचि दिखाई।

Related Articles

Back to top button