एक्यूरेट ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस ने रचा नया इतिहास: स्वायत्त (Autonomous) दर्जा, NAAC मान्यता, AI-सक्षम कैंपस और 90% प्लेसमेंट के साथ उच्च शिक्षा में स्थापित की नई पहचान
एक्यूरेट ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस ने रचा नया इतिहास: स्वायत्त (Autonomous) दर्जा, NAAC मान्यता, AI-सक्षम कैंपस और 90% प्लेसमेंट के साथ उच्च शिक्षा में स्थापित की नई पहचान

ग्रेटर नोएडा ।उच्च शिक्षा के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल करते हुए एक्यूरेट ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस, ग्रेटर नोएडा ने स्वायत्त (Autonomous) संस्थान का दर्जा प्राप्त कर लिया है। यह उपलब्धि संस्थान की शैक्षणिक उत्कृष्टता, गुणवत्ता आधारित शिक्षा और उद्योगोन्मुख शिक्षण प्रणाली की दिशा में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है। इसके साथ ही संस्थान ने NAAC मान्यता, AI-Enabled Campus, तथा B.Tech (2022–26 बैच) में 90% प्लेसमेंट जैसे उल्लेखनीय आयाम स्थापित कर उत्तर भारत के अग्रणी संस्थानों में अपनी मजबूत पहचान बनाई है।
इन उपलब्धियों की औपचारिक घोषणा संस्थान परिसर में आयोजित एक भव्य प्रेस कॉन्फ्रेंस एवं मीडिया सम्मान समारोह के दौरान की गई, जिसमें राष्ट्रीय एवं क्षेत्रीय मीडिया के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।
स्वायत्त दर्जा: शिक्षा को मिलेगा नया आयाम
स्वायत्त संस्थान बनने के बाद अब एक्यूरेट ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस उद्योग की बदलती आवश्यकताओं के अनुरूप अपने पाठ्यक्रमों का निर्माण एवं अद्यतन स्वयं करेगा। इससे विद्यार्थियों को अधिक व्यावहारिक, आधुनिक एवं रोजगारोन्मुख शिक्षा प्राप्त होगी।
राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय विश्वविद्यालयों के शिक्षाविदों, उद्योग विशेषज्ञों तथा कॉर्पोरेट प्रतिनिधियों के सहयोग से गठित Board of Studies नवीनतम तकनीकों, उद्योग की अपेक्षाओं तथा वैश्विक मानकों के अनुरूप पाठ्यक्रम तैयार करेगा। इसके माध्यम से विद्यार्थियों को केवल सैद्धांतिक ज्ञान ही नहीं, बल्कि वास्तविक उद्योग आधारित अनुभव, प्रोजेक्ट्स एवं कौशल भी प्राप्त होंगे।
HP के सहयोग से भविष्य की तकनीकों में प्रशिक्षण
संस्थान ने वैश्विक प्रौद्योगिकी कंपनी HP के साथ रणनीतिक सहयोग स्थापित किया है। इस सहयोग के अंतर्गत विद्यार्थियों एवं फैकल्टी को Artificial Intelligence, Generative AI, Cloud Computing, Cyber Security, Data Science, Data Analytics तथा Internet of Things (IoT) जैसी उभरती हुई तकनीकों में प्रशिक्षण एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर के उद्योग आधारित सर्टिफिकेशन प्रदान किए जाएंगे।
होलिस्टिक डेवलपमेंट एवं प्रोजेक्ट-बेस्ड लर्निंग
एक्यूरेट ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस का उद्देश्य केवल डिग्री प्रदान करना नहीं, बल्कि विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास करना है।
इसी दृष्टिकोण के साथ संस्थान में Project-Based Learning, Live Projects, Industry Training, Design Thinking, Innovation, Entrepreneurship एवं Skill Development पर विशेष ध्यान दिया जाता है, ताकि विद्यार्थी वास्तविक जीवन की समस्याओं का समाधान विकसित करने में सक्षम बन सकें और उद्योग की आवश्यकताओं के अनुरूप स्वयं को तैयार कर सकें।
इंजीनियरिंग, मैनेजमेंट, लॉ एवं अन्य प्रोफेशनल कार्यक्रम
संस्थान इंजीनियरिंग, मैनेजमेंट, लॉ, फार्मेसी, BBA, BCA, MCA एवं पॉलिटेक्निक सहित विभिन्न व्यावसायिक एवं तकनीकी कार्यक्रमों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान कर रहा है। स्वायत्त दर्जा प्राप्त होने के बाद इन सभी कार्यक्रमों को उद्योग की आवश्यकताओं एवं भविष्य की तकनीकों के अनुरूप पुनः डिज़ाइन किया जाएगा, जिससे विद्यार्थियों को रोजगार, उच्च शिक्षा एवं उद्यमिता के अधिक अवसर प्राप्त होंगे।
मेधावी विद्यार्थियों के लिए छात्रवृत्ति एवं विशेष प्रोत्साहन
एक्यूरेट ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस का मानना है कि उत्कृष्ट शिक्षा प्रत्येक प्रतिभाशाली विद्यार्थी तक पहुँचना चाहिए। इसी उद्देश्य के साथ संस्थान ने आर्थिक रूप से सुलभ एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए व्यापक मेरिट स्कॉलरशिप योजना लागू की है। संस्थान में योग्य एवं मेधावी विद्यार्थियों को उनकी शैक्षणिक उपलब्धियों के आधार पर 100% तक की मेरिट छात्रवृत्ति प्रदान की जा रही है, जिससे प्रतिभा को प्रोत्साहन मिले और कोई भी योग्य विद्यार्थी आर्थिक कारणों से उच्च शिक्षा से वंचित न रहे। महिला शिक्षा एवं सशक्तिकरण को बढ़ावा देने की अपनी प्रतिबद्धता के तहत संस्थान ने सभी पात्र छात्राओं के लिए मेरिट छात्रवृत्ति के अतिरिक्त ₹10,000 की विशेष छात्रवृत्ति की घोषणा की है। इसके साथ ही स्वायत्त संस्थान बनने के उपलक्ष्य में प्रथम स्वायत्त बैच के 100 विद्यार्थियों के लिए “Exclusive Introductory Merit Scholarship” भी प्रारम्भ की गई है, ताकि उत्कृष्ट प्रतिभाओं को संस्थान की नई शैक्षणिक यात्रा का हिस्सा बनने का अवसर मिल सके।
AI-सक्षम कैंपस एवं उत्कृष्ट प्लेसमेंट
एक्यूरेट ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस ने अपने पूरे परिसर को AI-Enabled Campus के रूप में विकसित किया है। विद्यार्थियों को स्मार्ट क्लासरूम, डिजिटल लर्निंग प्लेटफॉर्म, AI Tools, अत्याधुनिक प्रयोगशालाएँ एवं भविष्य की तकनीकों पर आधारित शिक्षण वातावरण उपलब्ध कराया जा रहा है। संस्थान में स्थापित Intel GPU आधारित अत्याधुनिक AI Computing Infrastructure विद्यार्थियों को Artificial Intelligence एवं High Performance Computing पर शोध एवं नवाचार का अवसर प्रदान करेगा। उद्योगोन्मुख शिक्षण प्रणाली एवं स्किल डेवलपमेंट पर विशेष ध्यान देने का परिणाम है कि B.Tech (2022–26 बैच) में 90 प्रतिशत प्लेसमेंट दर्ज किया गया है। इस वर्ष पात्र विद्यार्थियों का सफलतापूर्वक प्लेसमेंट कराया गया, जिसमें अधिकतम वार्षिक पैकेज ₹24.60 लाख तथा औसत पैकेज ₹4.20 लाख रहा। संस्थान का लक्ष्य आगामी वर्षों में औसत पैकेज को ₹6 लाख से अधिक तक पहुँचाना है।
स्किल डेवलपमेंट, स्टार्टअप एवं ग्लोबल एक्सपोज़र
संस्थान नियमित रूप से Industry Integrated Skill Development Programmes, Corporate Certifications, Summer Internships, Live Projects, Soft Skills एवं Employability Training का संचालन करता है।
राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय विश्वविद्यालयों तथा उद्योगों के साथ हुए विभिन्न शैक्षणिक सहयोग (MoUs) के माध्यम से विद्यार्थियों को वैश्विक अवसर एवं International Exposure भी उपलब्ध कराया जा रहा है।
इस अवसर पर एक्यूरेट ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस की चेयरपर्सन पूनम शर्मा ने कहा—
“स्वायत्त दर्जा हमारे लिए केवल एक उपलब्धि नहीं, बल्कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, नवाचार और विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के प्रति हमारी दीर्घकालिक प्रतिबद्धता का प्रमाण है। हमारा लक्ष्य विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास करते हुए उन्हें वैश्विक उद्योगों की आवश्यकताओं के अनुरूप भविष्य-तैयार (Future-Ready) प्रोफेशनल्स बनाना है। एक्यूरेट आने वाले वर्षों में उत्तर भारत का अग्रणी AI-सक्षम एवं उद्योगोन्मुख शिक्षण संस्थान बनने की दिशा में निरंतर कार्य करेगा।”
इंजीनियरिंग निदेशक डॉ. सुनील मिश्रा ने बताया कि स्वायत्त दर्जा प्राप्त होने के बाद संस्थान की पूरी शिक्षण प्रणाली को उद्योग की आवश्यकताओं के अनुरूप पुनः डिज़ाइन किया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि संस्थान ने 10–12 वर्षों के कॉर्पोरेट अनुभव वाले विशेषज्ञों की इन-हाउस कॉर्पोरेट ट्रेनिंग टीम तैयार की है, जो विद्यार्थियों को Artificial Intelligence, Cloud Computing, Cyber Security, Data Science, Data Analytics एवं IoT जैसी नवीनतम तकनीकों में व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान करेगी।
उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को Live Projects, Real-Time Industry Assignments, Corporate Certifications, Product Development एवं Industry Integrated Learning के माध्यम से वास्तविक उद्योग अनुभव प्रदान किया जाएगा।
संस्थान ने अपना Incubation Centre भी स्थापित किया है, जिसके माध्यम से वर्ष 2026 में 10 स्टार्टअप विकसित करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। वर्तमान में विद्यार्थी प्रतिष्ठित कंपनियों में समर इंटर्नशिप कर रहे हैं और अपने नवाचार आधारित प्रोजेक्ट्स पर कार्य कर रहे हैं।
डॉ. मिश्रा ने बताया कि जुलाई माह से AI एवं Emerging Technologies पर विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रारम्भ होंगे तथा लगभग 10 प्रमुख कंपनियों के साथ कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव भी शुरू की जाएगी।
उन्होंने कहा—
“हमारा उद्देश्य केवल डिग्री प्रदान करना नहीं, बल्कि ऐसे इंजीनियर, मैनेजर, नवप्रवर्तक और उद्यमी तैयार करना है जो वैश्विक स्तर पर भारत का प्रतिनिधित्व कर सकें। AI, नवाचार, स्टार्टअप संस्कृति, उद्योग सहयोग और आधुनिक शिक्षण प्रणाली के माध्यम से हम विद्यार्थियों को भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार कर रहे हैं। हमारा ध्येय है कि भारत सेवा क्षेत्र एवं प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में वैश्विक नेतृत्व स्थापित करे और इसमें हमारे विद्यार्थियों एवं संस्थान की अग्रणी भूमिका हो।”
एक्यूरेट ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस का उद्देश्य केवल विद्यार्थियों को डिग्री प्रदान करना नहीं, बल्कि उन्हें ज्ञान, कौशल, नवाचार और नेतृत्व क्षमता से सशक्त बनाकर भविष्य के उद्योगों के लिए तैयार करना है। स्वायत्त शिक्षा प्रणाली, AI-सक्षम शिक्षण वातावरण, उद्योगोन्मुख पाठ्यक्रम, वैश्विक सहयोग, उत्कृष्ट प्लेसमेंट एवं छात्रवृत्ति योजनाओं के माध्यम से संस्थान उच्च शिक्षा में नए मानदंड स्थापित कर रहा है। संस्थान का संकल्प है कि भारत को सेवा, प्रौद्योगिकी और नवाचार के क्षेत्र में वैश्विक नेतृत्व दिलाने में उसके विद्यार्थी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएँ और “Learn • Grow • Succeed” के मंत्र को साकार करें।
कार्यक्रम में PGDM निदेशक डॉ. अभिषेक, MBA निदेशक डॉ. अजय शर्मा, BBA, BCA एवं B.Com निदेशक डॉ. डी.सी. अग्रवाल, MCA विभागाध्यक्ष प्रो. एस.डी. सिंह, डॉ. एस.एल. राजपूत, डॉ. नितिन त्यागी, प्लेसमेंट निदेशक प्रो. सतीश वर्मा, प्लेसमेंट हेड पलक, तथा डीन स्टूडेंट वेलफेयर प्रो. आर.के. तिवारी सहित संस्थान के वरिष्ठ अधिकारी एवं संकाय सदस्य उपस्थित रहे।




