GautambudhnagarGreater noida news

एसेंट इंटरनेशनल स्कूल में किशोर शिक्षा कार्यक्रम पर शिक्षकों हेतु दो दिवसीय सीबीएसई कार्यशाला का हुआ आयोजन 

एसेंट इंटरनेशनल स्कूल में किशोर शिक्षा कार्यक्रम पर शिक्षकों हेतु दो दिवसीय सीबीएसई कार्यशाला का हुआ आयोजन 

ग्रेटर नोएडा । एसेंट इंटरनेशनल स्कूल में शिक्षकों के लिए “किशोर शिक्षा कार्यक्रम” विषय पर दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला का उद्देश्य शिक्षकों को किशोरावस्था से जुड़ी समस्याओं, भावनात्मक बदलावों, स्वास्थ्य, नैतिक मूल्यों तथा विद्यार्थियों के समग्र विकास के प्रति जागरूक करना था।

कार्यशाला के प्रथम दिवस में विशेषज्ञ वक्ताओं ने किशोरों की मानसिक एवं शारीरिक समस्याओं, तनाव प्रबंधन तथा सकारात्मक व्यवहार पर विस्तृत जानकारी दी। शिक्षकों को विद्यार्थियों के साथ प्रभावी संवाद स्थापित करने तथा उनकी समस्याओं को समझने के उपाय बताए। द्वितीय दिवस में विभिन्न गतिविधियों, समूह चर्चा एवं प्रस्तुतियों का आयोजन किया गया। शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा अपने अनुभव साझा किए। कार्यशाला के माध्यम से शिक्षकों को किशोर शिक्षा से संबंधित अनेक महत्वपूर्ण जानकारियाँ प्राप्त हुईं, जो विद्यार्थियों के मार्गदर्शन में सहायक सिद्ध होंगी।कार्यक्रम के अंत में विद्यालय की प्रधानाचार्या ने सभी विशेषज्ञों एवं शिक्षकों का धन्यवाद ज्ञापित किया तथा भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रम आयोजित करने की आवश्यकता पर बल दिया ताकि वे देश के एक ज़िम्मेदार नागरिक बन सकें। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए शिक्षकों का जागरूक एवं संवेदनशील होना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि विद्यालय सदैव ऐसे कार्यक्रमों का आयोजन करता रहेगा, जो विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास और मानसिक सशक्तिकरण में सहायक हों।यह विद्यालय द्वारा छात्रों के प्रति उठाया गया एक सराहनीय कदम था ।

Related Articles

Back to top button