GautambudhnagarGreater noida news

यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो 2026 की तैयारियों को लेकर उच्चस्तरीय बैठक हुई आयोजित। एमएसएमई एवं निर्यात प्रोत्साहन विभाग के प्रमुख सचिव शशि भूषण लाल सुशील ने उत्तर प्रदेश सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ की विस्तृत समीक्षा

यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो 2026 की तैयारियों को लेकर उच्चस्तरीय बैठक हुई आयोजित।

एमएसएमई एवं निर्यात प्रोत्साहन विभाग के प्रमुख सचिव शशि भूषण लाल सुशील ने उत्तर प्रदेश सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ की विस्तृत समीक्षा

लखनऊ/ग्रेटर नोएडा | उत्तर प्रदेश सरकार के एमएसएमई एवं निर्यात प्रोत्साहन विभाग के प्रमुख सचिव शशि भूषण लाल सुशील ने इंडिया एक्सपोज़िशन मार्ट लिमिटेड के चेयरमैन डॉ. राकेश कुमार तथा मुख्य कार्यकारी अधिकारी सुदीप सरकार समेत आज उत्तर प्रदेश सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो (यूपीआईटीएस) 2026 की तैयारियों के संबंध में एक महत्वपूर्ण बैठक की, जिसका चौथा संस्करण 25 – 29 सितंबर 2026 को इंडिया एक्स्पो सेंटर एंड मार्ट, ग्रेटर नोएडा, उत्तर प्रदेश में आयोजित किया जाएगा।

बैठक में उत्तर प्रदेश सरकार के एमएसएमई एवं निर्यात प्रोत्साहन विभाग के प्रमुख सचिव शशि भूषण लाल सुशील, एमएसएमई सचिव प्रांजल यादव, ODOP के संयुक्त आयुक्त सुनील कुमार, उद्योग विभाग के अपर आयुक्त रोहित तथा अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। विदेशी खरीदारों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए फ़ेडरेशन ऑफ़ इंडियन एक्सपोर्ट ऑर्गेनाइज़ेशंस के प्रतिनिधि रोहित तेजपाल भी बैठक में शामिल हुए।बैठक के दौरान UPITS 2026 की व्यापक रूपरेखा, रणनीतिक साझेदारियों, सरकारी समन्वय, विदेशी खरीदार जुटाने, प्रचार-प्रसार तथा विभागीय जिम्मेदारियों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में 27 जून 2026 को आयोजित किए जाने वाले UPITS Curtain Raiser एवं इंटरनेशनल एमएसएमई डे कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा की गई। इस आयोजन के माध्यम से राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो 2026 को प्रचारित किया जाएगा और यूपी के एमएसएमई क्षेत्र की उपलब्धियों को प्रदर्शित किया जाएगा।विदेश मंत्रालय के साथ 22–23 जून को प्रस्तावित दो दिवसीय बैठक, चार समय क्षेत्रों के अनुरूप राजनयिक समन्वय तथा FIEO के साथ वैश्विक रोडशो और बायर मोबिलाइजेशन स्ट्रेटेजी पर चर्चा की गई। जापान, जर्मनी, सिंगापुर और दक्षिण कोरिया जैसे संभावित पार्टनर कंट्रीज तथा महाराष्ट्र, राजस्थान, हरियाणा, दिल्ली और मध्य प्रदेश जैसे पार्टनर स्टेट्स की भागीदारी को लेकर भी रणनीति तैयार की गई।यूपीआईटीएस के तीसरे संस्करण का उद्घाटन भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री, नरेंद्र मोदी द्वारा किया गया था जिसमें विदेशी खरीदारों समेत, लगभग 5 लाख दर्शकों ने भाग लिया था। उत्तर प्रदेश सरकार और इंडिया एक्सपोज़िशन मार्ट लिमिटेड के संयुक्त प्रयासों से आयोजित यूपीआईटीएस अपनी तरह का पहला व्यापार मेला है जो किसी राज्य द्वारा इतने बड़े स्तर पर आयोजित किया जाता है। उत्तर प्रदेश देश के अग्रणी एमएसएमई राज्यों में से एक है। साथ ही राज्य के एक ट्रिलियन अर्थव्यवस्था का लक्ष्य प्राप्त करने में एमएसएमई विभाग महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। राज्य सरकार के अनुसार ओडीओपी योजना ने लाखों कारीगरों और उद्यमियों को बाजार, वित्त और प्रशिक्षण से जोड़कर रोजगार सृजन और निर्यात वृद्धि को गति दी है। साथ ही वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट , वन क्विज़ीन के प्रचार के लिए भी इस बार प्रयास किए जाएंगे ताकि यूपी के पारंपरिक व्यंजनों को वैश्विक स्तर पर बढ़ावा मिले।

बैठक के दौरान डॉ. राकेश कुमार ने कहा,“यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो ने पिछले तीन संस्करणों में उत्तर प्रदेश को वैश्विक खरीदारों के समक्ष प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया है। UPITS 2026 राज्य के एमएसएमई , ODOP, हस्तशिल्प और विनिर्माण क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का सशक्त माध्यम बनेगा।”

उत्तर प्रदेश सरकार के अधिकारियों ने आश्वस्त किया कि UPITS 2026 को अब तक का सबसे प्रभावशाली और परिणामोन्मुख व्यापार आयोजन बनाने के लिए सभी विभाग समन्वित रूप से कार्य करेंगे।

Related Articles

Back to top button