GautambudhnagarGreater noida news

सेंट्रल नोएडा जोन के ट्रांसपोर्ट संचालकों के साथ डीसीपी ने की बैठक यातायात नियमों के पालन और सड़क सुरक्षा को लेकर दिए गए आवश्यक निर्देश

सेंट्रल नोएडा जोन के ट्रांसपोर्ट संचालकों के साथ डीसीपी ने की बैठक

यातायात नियमों के पालन और सड़क सुरक्षा को लेकर दिए गए आवश्यक निर्देश

ग्रेटर नोएडा। पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर की ओर से पुलिस मुख्यालय सूरजपुर में सेंट्रल नोएडा जोन के ट्रांसपोर्ट संचालकों के साथ एक महत्वपूर्ण गोष्ठी आयोजित की गई। यह बैठक पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह के निर्देशन में डीसीपी सेंट्रल नोएडा शैलेंद्र कुमार सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुई।गोष्ठी के दौरान डीसीपी सेंट्रल नोएडा ने ट्रांसपोर्ट संचालकों को यातायात नियमों का पूर्ण रूप से पालन करने, वाहनों के दस्तावेज अद्यतन रखने, ओवरलोडिंग से बचने तथा निर्धारित पार्किंग स्थलों का ही उपयोग करने के निर्देश दिए। साथ ही सड़क सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित करने और वाहन चालकों का सत्यापन कराने पर भी विशेष जोर दिया गया।बैठक में ट्रांसपोर्ट संचालकों को किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने के लिए जागरूक किया गया। डीसीपी ने कहा कि पुलिस और ट्रांसपोर्ट संचालकों के बीच बेहतर समन्वय से यातायात व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाया जा सकता है।गोष्ठी के दौरान ट्रांसपोर्ट संचालकों की समस्याओं को गंभीरता से सुना गया तथा उनसे सुझाव भी लिए गए। ट्रांसपोर्टरों ने यातायात व्यवस्था, पार्किंग, वाहनों की सुगम आवाजाही और सुरक्षा संबंधी विभिन्न मुद्दों पर अपने सुझाव प्रस्तुत किए।बैठक में पुलिस एवं ट्रांसपोर्ट संचालकों के बीच समन्वय बढ़ाने तथा जनसुरक्षा और यातायात व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाने पर विशेष बल दिया गया।

Related Articles

Back to top button