GautambudhnagarGreater noida news
जी.डी. गोयनका पब्लिक स्कूल में मातृ दिवस का हुआ भव्य आयोजन
जी.डी. गोयनका पब्लिक स्कूल में मातृ दिवस का हुआ भव्य आयोजन

ग्रेटर नोएडा। 9 मई को जी.डी. गोयनका पब्लिक स्कूल में मातृ दिवस का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें प्री-नर्सरी से कक्षा 2 तक के बच्चों की माताओं को आमंत्रित किया गया था। बच्चों और उनकी माताओं ने मिलकर कई मजेदार गतिविधियों, रंगारंग प्रस्तुतियों और रोचक खेलों में भाग लिया। माँ के आँचल की छाया और बच्चे की मुस्कान से पूरा विद्यालय प्रांगण खिल उठा। यह दिन माँ और बच्चे के अटूट प्रेम और विश्वास का प्रतीक बन गया। सभी ने इस दिन का भरपूर आनंद उठाया। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ. रेहनी सहगल जी ने सभी माताओं को मातृ दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ दीं और अपना आशीर्वाद प्रदान किया।




