GautambudhnagarGreater Noida

भाजपा महिला मोर्चा की टीम ने बिलासपुर और आसपास के गांव में डोर टू डोर जाकर मांगे वोट

भाजपा महिला मोर्चा की टीम ने बिलासपुर और आसपास के गांव में डोर टू डोर जाकर मांगे वोट

शफी मौहम्मद सैफी

बिलासपुर। कासना मंडल के कस्बा बिलासपुर में भाजपा महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष रजनी तोमर ने डोर टू डोर जाकर जनसंपर्क किया इस मौके पर भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश और क्षेत्र की पदाधिकारी भी शामिल हुई इस बारे में हमें रजनी तोमर ने बताया कि 11 मंडलों में 11 टोली बनाकर जनसंपर्क किया जा रहा है और लोगों को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी देकर भाजपा के समर्थन की अपील की जा रही है इस मौके पर ममता शर्मा ने कहा कि डबल इंजन की सरकार ने ऐतिहासिक काम किए हैं उम्मीद है सर्वजन का समर्थन भाजपा प्रत्याशी डॉक्टर महेश शर्मा को मिलेगा उन्होंने कहा कि हम आसपास के गांव में जाकर जनसंपर्क में जुटे हैं शनिवार को भी रामपुर और दलेरगढ़ में भी अलग-अलग टोलियां गई इस मौके पर अपर्णा त्रिपाठी जेवर विधानसभा प्रभारी महिला मोर्चा, कुमुद शर्मा प्रदेश कार्य समिति सदस्य,उषा वत्स, शशि कौशिक, कासना मंडल अध्यक्ष ममता शर्मा, रीना सिंह, किरण शर्मा, बिन्नी शर्मा भी मौजूद रहीं

Related Articles

Back to top button