GautambudhnagarGreater Noida

डा. महेश शर्मा को गौतमबुद्ध नगर से पुनः भारतीय जनता पार्टी का प्रत्याशी बनाये जाने पर कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत।

डा. महेश शर्मा को गौतमबुद्ध नगर से पुनः भारतीय जनता पार्टी का प्रत्याशी बनाये जाने पर कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत।

शफी मौहम्मद सैफी

ग्रेटर नोएडा। डा. महेश शर्मा जी को गौतमबुद्ध नगर से पुनः भारतीय जनता पार्टी का प्रत्याशी बनाये जाने की खबर मिलते ही कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड गई। सांसद डा. महेश शर्मा ने सनातन धर्म मंदिर, सैक्टर-19, नोएडा में जाकर भगवान की पूजा अर्चना कर आर्शीवाद लिया और वहां उपस्थित हजारों कार्यकर्ताओं ने ढोल नगाड़े के साथ अभिंनदन, फूल माला पहनाकर एवं मिठाई खिलाकर स्वागत किया। सांसद ने भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व का आभार व्यक्त किया और कहा कि पार्टी ने पुनः अपना विश्वास जताते हुए प्रत्याशी के रूप मे चुना है। आप सभी का स्नेह एवं आर्शीवाद सदा मुझे मिलता रहा है मै आप सभी का हृदय की गहराइयों से धन्यवाद करता हूं आगे हम सब मिलकर मजबूती के साथ कार्य करेंगें।इस अभिनंदन कार्यक्रम श्रीचंद शर्मा एमएलसी, तेजपाल नागर , विधायक, अमित चैधरी, गीता पंडित, चेयरमेन दादरी ने भी स्वागत किया।

Related Articles

Back to top button