आईटीएस कॉलेज में फ्रेशर्स पार्टी-2026 का भव्य आयोजन, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां
आईटीएस कॉलेज में फ्रेशर्स पार्टी-2026 का भव्य आयोजन, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां
अभिषेक बने मिस्टर फ्रेशर और अदीति कौशिक को मिला मिस फ्रेशर का खिताब

ग्रेटर नोएडा। आईटीएस कॉलेज ऑफ प्रोफेशनल स्टडीज़, ग्रेटर नोएडा में शुक्रवार को बीबीए एवं बीसीए प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों के स्वागत में फ्रेशर्स पार्टी-2026 का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की वंदना एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इस अवसर पर कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. राजीव कुमार, विभागाध्यक्ष एवं संकाय सदस्य मौजूद रहे।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रधानाचार्य डॉ. राजीव कुमार ने नवप्रवेशित विद्यार्थियों का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि फ्रेशर्स पार्टी जैसे आयोजन विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, रचनात्मकता और प्रतिस्पर्धात्मक भावना विकसित करने के साथ उन्हें एक-दूसरे से जुड़ने का अवसर प्रदान करते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से सीनियर्स के साथ सकारात्मक संवाद और आपसी सहयोग की भावना बनाए रखने का आह्वान किया।कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने समूह एवं एकल नृत्य, गायन, गिटार वादन, नाटक और आकर्षक रैंप वॉक सहित विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। विद्यार्थियों की शानदार प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए।कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण मिस्टर एवं मिस फ्रेशर-2026 प्रतियोगिता रही। तीन चरणों में आयोजित प्रतियोगिता में निर्णायक मंडल के मूल्यांकन के बाद बीसीए प्रथम वर्ष के अभिषेक को मिस्टर फ्रेशर और बीबीए प्रथम वर्ष की अदीति कौशिक को मिस फ्रेशर चुना गया। वहीं अनुज को मिस्टर हैंडसम और वनशिका को मिस गॉर्जियस के खिताब से सम्मानित किया गया।कॉलेज प्रबंधन एवं प्रधानाचार्य डॉ. राजीव कुमार ने सभी विजेताओं और प्रतिभागियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। साथ ही कार्यक्रम के सफल आयोजन में योगदान देने वाले शिक्षकों और छात्र आयोजकों की सराहना की।कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ। फ्रेशर्स पार्टी ने नए विद्यार्थियों को कॉलेज के माहौल से जोड़ने के साथ आपसी मेलजोल, एकता और उत्साह का यादगार अवसर प्रदान किया।





