जेवर में योगेन्द्र सिंह छौकर के कैम्प कार्यालय का विधिवत उद्घाटन, बड़ी संख्या में पहुंचे क्षेत्रवासी
जेवर में योगेन्द्र सिंह छौकर के कैम्प कार्यालय का विधिवत उद्घाटन, बड़ी संख्या में पहुंचे क्षेत्रवासी

ग्रेटर नोएडा/जेवर। जेवर विधानसभा क्षेत्र में बी.एस. होटल, चोरोली रोड स्थित योगेन्द्र सिंह छौकर के कैम्प कार्यालय का विधिवत उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत हवन एवं पूजा-अर्चना के साथ हुई। इसके बाद फीता काटकर कैम्प कार्यालय का शुभारंभ किया गया।उद्घाटन समारोह में जेवर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों और कस्बों से बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी शामिल हुए। उपस्थित लोगों ने योगेन्द्र सिंह छौकर को नए कार्यालय की शुभकामनाएं देते हुए अपना स्नेह और आशीर्वाद प्रदान किया। इस दौरान स्वागत एवं परिचयात्मक कार्यक्रम के साथ क्षेत्रवासियों से संवाद भी किया गया।इस अवसर पर योगेन्द्र सिंह छौकर ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह कैम्प कार्यालय किसी एक व्यक्ति का नहीं, बल्कि जेवर विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक व्यक्ति का अपना कार्यालय है। इसके दरवाजे सभी के लिए हमेशा खुले रहेंगे। कार्यालय का मुख्य उद्देश्य क्षेत्रवासियों की समस्याओं को सुनना, उनके सुख-दुख में साथ खड़ा रहना और उनकी आवाज को मजबूती से उठाना है।उन्होंने कहा कि क्षेत्र की जनता के साथ निरंतर संपर्क और संवाद बनाए रखना उनकी प्राथमिकता रहेगी। अंत में उन्होंने कार्यक्रम में पहुंचे बुजुर्गों, माताओं-बहनों, युवाओं और सभी क्षेत्रवासियों का हृदय से आभार व्यक्त किया।





