GautambudhnagarGreater noida news

सरदार पटेल जयंती पर प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित करेगी अखिल भारतीय गुर्जर महासभा, समाज को राजनीतिक प्रतिनिधित्व देने की मांग

सरदार पटेल जयंती पर प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित करेगी अखिल भारतीय गुर्जर महासभा, समाज को राजनीतिक प्रतिनिधित्व देने की मांग

ग्रेटर नोएडा। अखिल भारतीय गुर्जर महासभा (1908) की ओर से 31 अक्टूबर 2026 को लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर प्रतिभा सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम का आयोजन नॉलेज पार्क-2 स्थित पटेल लोक सांस्कृतिक संस्थान में किया जाएगा। समारोह में समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रतिभा का प्रदर्शन करने वाले लोगों को सम्मानित किया जाएगा। मंगलवार को महासभा की ओर से आयोजित प्रेस वार्ता में इसकी जानकारी दी गई।महासभा के मुख्य संयोजक एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजकुमार नागर एडवोकेट ने बताया कि कार्यक्रम का आयोजन ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ के संकल्प के साथ किया जाएगा। उन्होंने कहा कि महासभा समाज में फैली कुरीतियों को दूर करने और समाज कल्याण के लिए लगातार कार्य कर रही है।राष्ट्रीय महामंत्री (संगठन) बच्चूसिंह बैंसला ने समाज के उत्थान और सामाजिक सुधार के लिए संगठन की प्रतिबद्धता दोहराई। वहीं, उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष चन्द्रवीर सिंह नागर ने बताया कि समारोह में अंतरराष्ट्रीय लोक कलाकार ब्रह्मपाल नागर और उनके साथी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देंगे। इस दौरान सामाजिक सरोकारों से जुड़ी रागनियों और लोकगीतों के माध्यम से लोगों का मनोरंजन किया जाएगा।

चुनाव में उचित प्रतिनिधित्व देने की मांग

प्रेस वार्ता में गुर्जर समाज को आगामी चुनावों में उचित राजनीतिक प्रतिनिधित्व देने की मांग भी उठाई गई। महासभा के पदाधिकारियों ने कहा कि विभिन्न राजनीतिक दलों से समाज को पर्याप्त प्रतिनिधित्व देने की अपेक्षा है। ऐसा नहीं होने की स्थिति में महासभा स्वतंत्र रूप से निर्णय लेने के लिए तैयार है। इसमें महासभा की ओर से स्वतंत्र उम्मीदवार चुनाव मैदान में उतारने का विकल्प भी शामिल है।

प्रेस वार्ता में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डीएन सिंह, राष्ट्रीय सलाहकार रामप्रकाश मावी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुखबीर सिंह आर्य, पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष इलम सिंह नागर, प्रदेश महामंत्री अमरजीत चौधरी, पश्चिमी उत्तर प्रदेश के महासचिव शेर सिंह भाटी, राष्ट्रीय मंत्री संजय भैया,युवा महासचिव सुधीर नागर, युवा अध्यक्ष नितिश नागर एडवोकेट, मेरठ के क्षेत्रीय अध्यक्ष कृष्णपाल गुर्जर, गौतमबुद्धनगर के जिला अध्यक्ष पंचशील गुर्जर और युवा जिला अध्यक्ष शिवा भाटी सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button