एस्टर और ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल ने जीता प्रथम पुरस्कार, श्री रामलीला कमेटी ने आयोजित की भव्य नृत्य प्रतियोगिता
एस्टर और ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल ने जीता प्रथम पुरस्कार, श्री रामलीला कमेटी ने आयोजित की भव्य नृत्य प्रतियोगिता
40 स्कूलों और डांस एकेडमी के 800 से अधिक छात्र-छात्राओं ने लिया हिस्सा, भक्ति और देशभक्ति की प्रस्तुतियों ने मोहा मन

ग्रेटर नोएडा। श्री रामलीला कमेटी ग्रेटर नोएडा की ओर से विजय महोत्सव-2026 के अंतर्गत साइट-4 स्थित सेंट्रल पार्क में भक्ति एवं देशभक्ति संगीत-नृत्य प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में शहर के विभिन्न स्कूलों और डांस एकेडमी के 800 से अधिक छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष अभिषेक शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
कमेटी के संयुक्त महासचिव सौरभ बंसल ने बताया कि प्रतियोगिता में 20 स्कूलों और 20 डांस एकेडमी के प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। कुल 40 प्रस्तुतियों को भक्ति, देशभक्ति और एकेडमी वर्गों में विभाजित किया गया। प्रतिभागियों ने अपनी शानदार नृत्य प्रस्तुतियों के माध्यम से भारतीय संस्कृति, भक्ति भावना और देशप्रेम का संदेश दिया। प्रत्येक वर्ग में प्रथम, द्वितीय और तृतीय पुरस्कार प्रदान किए गए।भक्ति संगीत प्रतियोगिता में एस्टर पब्लिक स्कूल प्रथमभक्ति संगीत प्रतियोगिता में एस्टर पब्लिक स्कूल की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम पुरस्कार अपने नाम किया। आरबीएम पब्लिक स्कूल को द्वितीय पुरस्कार मिला, जबकि रोजवुड स्कूल और सिटी हार्ट एकेडमी ने तृतीय पुरस्कार प्राप्त किया।
देशभक्ति नृत्य प्रतियोगिता में ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल ने मारी बाजी
देशभक्ति संगीत-नृत्य प्रतियोगिता में ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल, सिरसा की टीम ने प्रथम स्थान हासिल किया। सिटी हार्ट एकेडमी ने द्वितीय पुरस्कार प्राप्त किया, जबकि आर्य दीप पब्लिक स्कूल, सूरजपुर की टीम तृतीय स्थान पर रही। प्रतिभागियों ने अपनी प्रस्तुतियों से देशप्रेम और राष्ट्रभक्ति की भावना को प्रभावशाली ढंग से प्रदर्शित किया।
एकेडमी वर्ग में आर्टिस्टिक डांस एकेडमी रही प्रथम
एकेडमी ग्रुप प्रतियोगिता में आर्टिस्टिक डांस एकेडमी ने प्रथम पुरस्कार जीता। नृत्य गुरुकुल डांस एकेडमी को द्वितीय पुरस्कार मिला, जबकि यू कैन डांस एकेडमी और ताल नृत्यालय एकेडमी ने तृतीय पुरस्कार प्राप्त किया।कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों और आयोजकों ने प्रतिभागियों की प्रस्तुतियों की सराहना की। प्रतियोगिता के माध्यम से विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर मिला। आयोजन ने भक्ति, देशभक्ति और सांस्कृतिक अभिव्यक्ति के साथ युवाओं की रचनात्मक प्रतिभा को मंच प्रदान किया।इस अवसर पर सरदार मंजीत सिंह, बिजेंद्र सिंह आर्य, धर्मपाल भाटी, मनोज गर्ग, सौरभ बंसल, विनोद कसाना, कुलदीप शर्मा, कमल सिंह आर्य, हरेंद्र भाटी, केके शर्मा, अमित गोगल, मुकेश शर्मा, मुकुल गोयल, अरुण गुप्ता, अनिल कसाना, सुनील प्रधान, अजय रामपुर, गिरीश जिंदल, अतुल जिंदल, विशाल जैन, मनोज यादव, श्यामवीर भाटी, दीपक भाटी, विकास भाटी, रिंकू भाटी, अंकुर गर्ग, राहुल नंबरदार, प्रभाकर देशमुख, प्रमोश मास्टर सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।




