GautambudhnagarGreater noida news

मेट्रो यूनिवर्सिटी में अंतरराष्ट्रीय शैक्षणिक एवं संस्थागत सहयोग को लेकर समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर

मेट्रो यूनिवर्सिटी में अंतरराष्ट्रीय शैक्षणिक एवं संस्थागत सहयोग को लेकर समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर

ग्रेटर नोएडा: मेट्रो यूनिवर्सिटी, ग्रेटर नोएडा में अंतरराष्ट्रीय शैक्षणिक सहयोग, संस्थागत साझेदारी एवं वैश्विक अवसरों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए गए। इस पहल का उद्देश्य शिक्षा, कौशल विकास, अनुसंधान तथा अंतरराष्ट्रीय सहयोग के नए अवसरों को प्रोत्साहित करना है।

इस अवसर पर अंतरराष्ट्रीय प्रतिनिधिमंडल के सदस्य श्री मौसा कोनाटे मुख्य कार्यकारी अधिकारी, डाकी एग्री सर्विस, बुर्किना फासो; प्रो. गैस्टन ओई कोसी अध्यक्ष, यूकोबो यूनिवर्सिटी एवं कैथोलिक यूनिवर्सिटी ऑफ वेस्ट अफ्रीका, यूनिवर्सिटी यूनिट इन बोबो-डिउलासो (CUWA-UUB), बेनिन; तथा श्री हर्ष , कार्यक्रम समन्वयक, ITDFC उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में प्रो-चांसलर डॉ. सुनीता सिंह ने कहा कि इस प्रकार के अंतरराष्ट्रीय समझौते विद्यार्थियों के लिए वैश्विक अवसरों के नए द्वार खोलने तथा शैक्षणिक गुणवत्ता को सुदृढ़ करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

कुलपति डॉ. राजेश पाठक ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय संस्थानों के साथ सहयोग से विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को ज्ञान, अनुसंधान और कौशल विकास के क्षेत्र में नए अवसर प्राप्त होंगे।

रजिस्ट्रार डॉ. राकेश धर द्विवेदी ने कहा कि विश्वविद्यालय ऐसे समझौतों के माध्यम से शैक्षणिक सहयोग को मजबूत करने तथा संस्थागत विकास को नई दिशा देने के लिए प्रतिबद्ध है।

इस अवसर पर विश्वविद्यालय के सभी स्कूलों के डीन भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में अंतरराष्ट्रीय सहयोग, शैक्षणिक साझेदारी तथा भविष्य में संयुक्त गतिविधियों की संभावनाओं पर विशेष जोर दिया गया।

यह MoU मेट्रो यूनिवर्सिटी की वैश्विक शैक्षणिक सहभागिता को मजबूत करने तथा विद्यार्थियों को व्यापक शैक्षणिक एवं व्यावसायिक अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

Related Articles

Back to top button