GautambudhnagarGreater noida news

रबूपुरा में 18 दिवसीय जेवर प्रीमियम लीग का भव्य शुभारंभ | 12 टीमें दिखाएंगी दमखम, 21 अक्टूबर को होगा फाइनल मुकाबला; विधायक धीरेन्द्र सिंह ने खिलाड़ियों को दी शुभकामनाएं

रबूपुरा में 18 दिवसीय जेवर प्रीमियम लीग का भव्य शुभारंभ

12 टीमें दिखाएंगी दमखम, 21 अक्टूबर को होगा फाइनल मुकाबला; विधायक धीरेन्द्र सिंह ने खिलाड़ियों को दी शुभकामनाएं

रबूपुरा। रामोत्सव क्रिकेट ग्राउंड, रबूपुरा में सोमवार को 18 दिवसीय जेवर प्रीमियम लीग (JPL) क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता में क्षेत्र की 12 टीमें हिस्सा ले रही हैं। फाइनल मुकाबला 21 अक्टूबर को खेला जाएगा।

उद्घाटन अवसर पर जेवर विधायक धीरेन्द्र सिंह ने सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि खेल केवल जीत-हार तक सीमित नहीं हैं, बल्कि युवाओं के व्यक्तित्व निर्माण और उन्हें सकारात्मक दिशा देने का सशक्त माध्यम हैं। क्रिकेट जैसी प्रतियोगिताओं से युवाओं में अनुशासन, ऊर्जा, नेतृत्व क्षमता और टीम भावना विकसित होती है।

विधायक ने कहा कि जेवर क्षेत्र में युवा प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है। जरूरत केवल उन्हें बेहतर मंच और अवसर उपलब्ध कराने की है। ऐसे आयोजनों के माध्यम से गांव-गांव की प्रतिभाओं को अपनी क्षमता प्रदर्शित करने का अवसर मिलता है और क्षेत्र में खेल संस्कृति को बढ़ावा मिलता है।

जेवर प्रीमियम लीग में एसबीएन चार्जर्स मुतैना, विक्रांत मोटर्स मिर्जापुर, अभय सुपरकिंग्स नीलौनी, माही रॉयल चैलेंजर्स चौरोली, फॉर्चून वॉरियर्स माडलपुर, नमो स्ट्राइकर्स नगला भटौना, देव किंग्स नीलौनी, आरवी पैंथर्स हीरापुर, एसएस रॉयल क्लब जेवर, क्वांटम स्ट्राइकर्स नीमका, एमके इंडियंस नगला हुकम सिंह सहित कुल 12 टीमें मैदान में उतरेंगी।

इस दौरान विधायक धीरेन्द्र सिंह ने सभी टीमों के खिलाड़ियों को प्रतियोगिता के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए पूरी खेल भावना के साथ खेलने और क्षेत्र का नाम रोशन करने का आह्वान किया। उन्होंने आयोजकों को भी युवाओं के लिए इस शानदार खेल आयोजन की शुरुआत करने पर बधाई दी।

Related Articles

Back to top button