GautambudhnagarGreater noida news

“जन-जन तक पहुँची सेवा: रोटरी क्लब ग्रीन ग्रेटर नोएडा का सफल स्वास्थ्य शिविर”

“जन-जन तक पहुँची सेवा: रोटरी क्लब ग्रीन ग्रेटर नोएडा का सफल स्वास्थ्य शिविर”

ग्रेटर नोएडा ।”रोटरी क्लब ग्रीन ग्रेटर नोएडा द्वारा, याथार्थ सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल नोएडा एक्सटेंशन व आनंद स्पेक्ट्रम आई हॉस्पिटल के सहयोग से आयोजित मेगा निशुल्क स्वास्थ्य परामर्श एवं जाँच शिविर सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस शिविर का आयोजन आर्य समाज मंदिर, सूरजपुर में किया गया, जिसमें लगभग 350 से अधिक लोगों ने स्वास्थ्य लाभ प्राप्त किया।शिविर में हृदय रोग, स्त्री रोग, नेत्र रोग एवं जनरल फिजिशियन परामर्श के साथ-साथ ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर और ई.सी.जी. जैसी महत्त्वपूर्ण जाँचें निःशुल्क की गईं और दवाईयां व चश्मे वितरित की गईं।रोटरी क्लब सदैव समाज की सेवा और जनकल्याण के लिए समर्पित रहा है, और आज का यह सफल शिविर उसी प्रतिबद्धता का प्रमाण है। हम भविष्य में भी ऐसे और स्वास्थ्य शिविर आयोजित करते रहेंगे ताकि समाज का हर वर्ग समय पर सही चिकित्सा, दवाईयां और परामर्श प्राप्त कर सके।इस महान अफ़सर पर आर्य समाज मंदिर के वरिष्ठ पद अधिकारी पंडित मूल चंद शर्मा का विशिष्ट योगदान रहा

क्लब से अध्यक्ष रो० निखिल गर्ग, सचिव रो० राहुल शर्मा, कोषाध्यक्ष रो० संजय गर्ग, रो० अतुल जैन, रो० रंजीत सिंह, रो० शिव कुमार गुप्ता, रो० महेश शर्मा, रो० अंकुर गर्ग उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button