GautambudhnagarGreater noida news

सीडीएस परीक्षा से भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बने चिटेहरा के सानिध्य सिंह 

सीडीएस परीक्षा से भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बने चिटेहरा के सानिध्य सिंह 

ग्रेटर नोएडा। चिटेहरा गांव निवासी सानिध्य सिंह का संयुक्त रक्षा सेवा (सीडीएस) परीक्षा के माध्यम से भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट पद पर चयन हुआ है। उनकी इस उपलब्धि से परिवार, गांव और पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है।सानिध्य ने वर्ष 2024 में सिविल इंजीनियरिंग से बीटेक की पढ़ाई पूरी की थी। इसके बाद उन्होंने लगभग एक वर्ष तक सीडीएस परीक्षा की तैयारी की। उनके पिता अरविंद भाटी ने बताया कि सानिध्य ने कड़ी मेहनत और समर्पण से यह मुकाम हासिल किया। उन्होंने लिखित परीक्षा उत्तीर्ण करने के बाद सेवा चयन बोर्ड (एसएसबी) के पांच दिवसीय साक्षात्कार में भी सफलता पाई। सानिध्य ने अपनी सफलता का श्रेय निरंतर परिश्रम, अनुशासन, परिवार के सहयोग और मार्गदर्शन को दिया। उनके दिवंगत दादा हरद्वारी सिंह वर्ष 1952 में चिटेहरा और आसपास के गांवों के पहले अधिवक्ता थे। सानिध्य की सफलता पर परिजनों, रिश्तेदारों और ग्रामीणों ने उन्हें बधाई दी। सभी ने उनके उज्ज्वल सैन्य भविष्य की कामना की।सानिध्य ने सिविल इंजीनियरिंग में बीटेक की पढ़ाई वर्ष 2024 में पूरी की। इसके बाद उन्होंने लगभग एक वर्ष तक सीडीएस परीक्षा की तैयारी में बिताया। कड़ी मेहनत और लगन से उन्होंने पहले लिखित परीक्षा पास की। फिर पांच दिन के सेवा चयन बोर्ड (एसएसबी) साक्षात्कार में भी सफल रहे। उनके दिवंगत दादा हरद्वारी सिंह वर्ष 1952 में चिटेहरा के पहले अधिवक्ता थे।

Related Articles

Back to top button