स्मार्ट इंडिया हैकेथॉन 2026 के लिए आईटीएस इंजीनियरिंग कॉलेज में दो दिवसीय आंतरिक हैकाथॉन आयोजित
स्मार्ट इंडिया हैकेथॉन 2026 के लिए आईटीएस इंजीनियरिंग कॉलेज में दो दिवसीय आंतरिक हैकाथॉन आयोजित

ग्रेटर नोएडा। आईटीएस इंजीनियरिंग कॉलेज, ग्रेटर नोएडा में इंस्टीट्यूशन इनोवेशन काउंसिल (आईआईसी ) के तत्वावधान में स्मार्ट इंडिया हैकाथॉन 2026 के तहत 17 और 18 सितंबर को दो दिवसीय आंतरिक हैकाथॉन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को वास्तविक जीवन की समस्याओं के लिए नवाचार और तकनीक आधारित समाधान तैयार करने का अवसर प्रदान करना रहा।हैकाथॉन में 142 टीमों के 852 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रत्येक टीम में छह विद्यार्थी शामिल रहे और एसआईएच के निर्धारित मानदंडों के अनुसार प्रत्येक टीम में कम से कम एक छात्रा की भागीदारी अनिवार्य रही। विद्यार्थियों ने विभिन्न समस्या वक्तव्यों पर अपने तकनीकी एवं नवाचार आधारित समाधान प्रस्तुत किए।कार्यक्रम के मूल्यांकन पैनल में रजत मिश्रा, निदेशक, इंस्टीट्यूट फॉर इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट, नोएडा; अक्षय कुमार सिंह, टेक लीड, एआईसी आईआईटी दिल्ली; और कृष्णा टेकेले, स्टार्टअप लीड, एआईसी आईआईटी दिल्ली शामिल रहे। विशेषज्ञों ने टीमों के समाधानों का मूल्यांकन नवाचार, व्यवहार्यता, प्रासंगिकता, तकनीकी दृष्टिकोण और संभावित प्रभाव के आधार पर किया।मूल्यांकन के बाद 48 टीमों को आगे की चयन प्रक्रिया के लिए चिन्हित किया गया। इनमें 45 टीमों को शॉर्टलिस्ट किया गया, जबकि तीन टीमों को प्रतीक्षा सूची में रखा गया।आयोजन ने विद्यार्थियों को अपने विचारों को व्यावहारिक समाधान में बदलने और तकनीक के माध्यम से सामाजिक एवं राष्ट्रीय चुनौतियों पर काम करने का मंच प्रदान किया। कॉलेज प्रबंधन ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम विद्यार्थियों में रचनात्मक सोच, नवाचार, उद्यमिता और समस्या-समाधान की क्षमता विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।




