एनटीपीसी दादरी में हिंदी पखवाड़ा-2026 का शुभारंभ
एनटीपीसी दादरी में हिंदी पखवाड़ा-2026 का शुभारंभ

दादरी। एनटीपीसी दादरी में हिंदी दिवस के अवसर पर सोमवार, 14 सितंबर को हिंदी पखवाड़ा-2026 के उद्घाटन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सीएमडी, एनटीपीसी का संदेश जीएम (ओएंडएम) द्वारा पढ़कर सुनाने के साथ हुआ।कार्यकारी निदेशक एनटीपीसी दादरी ए.के. मिश्र ने अपने हिंदी संदेश में कर्मचारियों से कार्यालयीन कार्यों में हिंदी का अधिकाधिक प्रयोग करने की अपील की। उन्होंने उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को हिंदी में कार्य करने तथा हिंदी के अधिकाधिक प्रयोग का संकल्प भी दिलाया।
एनटीपीसी दादरी में 14 से 28 सितंबर 2026 तक हिंदी पखवाड़ा मनाया जा रहा है। इस दौरान हिंदी निबंध, वाद-विवाद, कविता पाठ, चित्र पहेली, प्रश्नोत्तरी, हिंदी ज्ञान प्रश्नोत्तरी, स्वरचित हिंदी कविता, पत्र लेखन, ऑनलाइन हिंदी क्विज और लोकगीत प्रतियोगिता सहित विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इनमें कर्मचारी, विद्यार्थी एवं गृहिणियां उत्साहपूर्वक भाग लेंगी।कार्यक्रमों का उद्देश्य हिंदी के प्रति रुचि एवं जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ कार्यालयीन कार्यों में हिंदी के अधिकाधिक प्रयोग को प्रोत्साहित करना है।




