रोटरी क्लब ग्रीन ग्रेनो द्वारा आईआईएमटी कॉलेज में लगाया गया रक्तदान शिविर,शिविर में 187 छात्र छात्राओं ने कराया रजिस्ट्रेशन
रोटरी क्लब ग्रीन ग्रेनो द्वारा आईआईएमटी कॉलेज में लगाया गया रक्तदान शिविर,शिविर में 187 छात्र छात्राओं ने कराया रजिस्ट्रेशन

ग्रेटर नोएडा।रोटरी क्लब ग्रीन ग्रेटर नोएडा द्वारा आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज में लगाये गये रक्तदान शिविर में छात्र छात्राओं ने बढ़चढ़कर रक्तदान किया। जिसमें 120 यूनिट रक्त एकत्रित हुआ। क्लब अध्यक्ष रो0 निखिल गर्ग ने बच्चों को रक्तदान करने के फायदों से अवगत कराया व अधिक से अधिक संख्या में रक्तदान करने के लिये प्रेरित किया।पूर्व अध्यक्ष सौरभ बंसल ने बताया कि रोटरी ब्लड बैंक नोएडा के अनुभवी डॉक्टर की टीम ने सभी रक्तदाताओं की ब्लड प्रेशर, हीमोग्लोबिन, वजन आदि चेक करने के बाद ही रक्त लिया। उन्होंने बताया कि IIMT कॉलेज के एमडी मयंक अग्रवाल हमेशा ही सेवा के इस कार्य के लिये तैयार रहते है इसके साथ साथ समय समय पर स्वयं रक्तदान कर बच्चों को प्रेरित करते है। शिविर में 120 बहुमूल्य यूनिट रक्त एकत्र हुआ।सेक्रेट्री रो0 राहुल शर्मा ने बताया कि रक्तदान के लिये छात्र छात्राओं में उत्साह देखने को मिला सभी ने बढ़चढ़कर रक्तदान किया कैम्प में 67 बच्चे कम हीमोग्लोबिन, वजन के कारण रक्तदान नही कर पाये । शिविर में डायरेक्टर उमेश कुमार, डॉ0 अमित रॉय, डॉ0 गोविन्द गुप्ता डॉ0 संजय सिंह का विशेष सहयोग रहा।
कैम्प में रो0 अतुल जैन, रो0 ऋषि अग्रवाल, रो0 संजय गर्ग, रो0, अनिल गुप्ता, रो0 मोहित सिंघल, रो० के के शर्मा रो0 शिवकुमार गुप्ता व अन्य लोग मौजूद रहे।




