GautambudhnagarGreater noida news

बिलासपुर में अग्रवाल हार्डवेयर स्टोर का हुआ शुभारंभ, विधायक धीरेंद्र सिंह समेत गणमान्य नागरिक रहे मौजूद

बिलासपुर में अग्रवाल हार्डवेयर स्टोर का हुआ शुभारंभ, विधायक धीरेंद्र सिंह समेत गणमान्य नागरिक रहे मौजूद

ग्रेटर नोएडा। बिलासपुर कस्बे के दनकौर-सिकंदराबाद मार्ग स्थित रामपुर गेट के सामने अग्रवाल हार्डवेयर स्टोर का उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम में जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह और पूर्व ब्लॉक प्रमुख वेदपाल भाटी सहित क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिक शामिल हुए।स्टोर के संचालक मोंटा ने बताया कि पहले उनकी दुकान बिलासपुर के अंदर बाजार में संचालित होती थी, लेकिन ग्राहकों की सुविधा को देखते हुए अब इसे रामपुर गेट के सामने दनकौर-सिकंदराबाद मार्ग पर स्थानांतरित किया गया है। उन्होंने बताया कि स्टोर पर हार्डवेयर से संबंधित विभिन्न प्रकार के सामान उपलब्ध रहेंगे।उद्घाटन कार्यक्रम में राकेश शर्मा, राधाकृष्ण अग्रवाल, रविंद्र अग्रवाल, अनुपम तायल, चंद्रशेखर शर्मा, डॉ. शफी मोहम्मद, अंकुर सिंघल, सिंगा पंडित, ओमकार भाटी, सचिन गोयल, हरेंद्र शर्मा, रवि चेची तुगलपुर, विनय शर्मा, विपिन चौहान, युद्धवीर प्रताप सिंह, नन्ने प्रधान, नदीम सलमानी, गौरव शर्मा, सन्नी मित्तल, विकास गोयल, नंदगोपाल वर्मा, गुड्डू चेयरमैन, सुक्खा जैन, दर्शन दयाल गर्ग, गुड्डा इलेक्ट्रॉनिक्स, दीपांशु गोयल, वैभव अग्रवाल और राजू जैन समेत कई लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button