एस. डी. कन्या इंटर कॉलेज में जीके क्विज प्रतियोगिता के विजेताओं का हुआ सम्मान
एस. डी. कन्या इंटर कॉलेज में जीके क्विज प्रतियोगिता के विजेताओं का हुआ सम्मान

बिलासपुर। एक्यूरेट इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग कॉलेज द्वारा 31 अगस्त 2026 को एस. डी. कन्या इंटर कॉलेज में आयोजित जीके क्विज प्रतियोगिता में कक्षा 9वीं से 12वीं तक की करीब 200 छात्राओं ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त कक्षा 10वीं की निहारिका को ₹5,100, द्वितीय स्थान प्राप्त कक्षा 12वीं की खुशी को ₹3,100 तथा तृतीय स्थान प्राप्त कक्षा 12वीं की अवंतिका को ₹1,100 की धनराशि के साथ ट्रॉफी एवं प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया।मुख्य अतिथि मनीषा अत्री, जिला रोजगार अधिकारी, गौतम बुद्ध नगर ने अपने जीवन-वृत्तांत एवं संघर्षों को साझा करते हुए छात्राओं को अपनी प्रतिभा पहचानने और उसे निखारने के लिए निरंतर प्रयास करने की प्रेरणा दी। वहीं नगर पंचायत अध्यक्ष संजय भैया ने विद्यालय द्वारा आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों की सराहना करते हुए छात्राओं का उत्साहवर्धन किया और उन्हें ऐसी प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया।कार्यक्रम में विद्यालय अध्यक्ष यश कुमार, कार्यवाहक प्रधानाचार्य प्रतीक्षा शर्मा, संयोजक रोहित, आरती शर्मा, अजय रानी, कीर्ति अग्रवाल एवं नीतू सिंह सहित विद्यालय स्टाफ उपस्थित रहा।




