GautambudhnagarGreater noida news
बिलासपुर में बिजली के करंट से 18 वर्षीय युवक की मौत, जनाजे में उमड़ा जनसैलाब
बिलासपुर में बिजली के करंट से 18 वर्षीय युवक की मौत, जनाजे में उमड़ा जनसैलाब

ग्रेटर नोएडा। बिलासपुर कस्बे में सोमवार को दर्दनाक हादसे में 18 वर्षीय आसिम खान की बिजली का करंट लगने से मौत हो गई। आसिम, सिरजेखानी निवासी आकिल खान का पुत्र था और कस्बे के एक मेडिकल स्टोर पर काम करता था। काम के दौरान करंट लगने से उसकी हालत गंभीर हो गई, जिसके बाद उसकी मौत हो गई।हादसे की खबर मिलते ही परिवार और कस्बे में शोक की लहर दौड़ गई। सोमवार को आसिम के जनाजे में हजारों की संख्या में लोग शामिल हुए और नम आंखों से उसे अंतिम विदाई दी।




