GautambudhnagarGreater noida news

रोटरी क्लब ग्रीन ग्रेटर नोएडा ने नेपाल आपदा पीड़ितों की मदद के लिए भेंट किए 3.01 लाख रुपये

रोटरी क्लब ग्रीन ग्रेटर नोएडा ने नेपाल आपदा पीड़ितों की मदद के लिए भेंट किए 3.01 लाख रुपये

ग्रेटर नोएडा, 29 अगस्त। रोटरी क्लब ग्रीन ग्रेटर नोएडा ने पड़ोसी देश नेपाल में आई आपदा से प्रभावित लोगों की सहायता के लिए मानवीय पहल करते हुए 3 लाख 1 हजार रुपये की धनराशि राहत कोष के लिए प्रदान की है। क्लब द्वारा एकत्र की गई धनराशि का चेक रोटरी डिस्ट्रिक्ट 3012 के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रो. अमित गुप्ता को भेंट किया गया। क्लब ट्रेनर रो. सौरभ बंसल ने बताया कि नेपाल में आई भीषण आपदा के बाद प्रभावित लोगों की सहायता के लिए डिस्ट्रिक्ट गवर्नर अमित गुप्ता द्वारा रोटरी डिस्ट्रिक्ट 3012 में राहत कोष जुटाने का अभियान चलाया गया था। इस अभियान को रोटरी क्लब ग्रीन ग्रेटर नोएडा के सदस्यों ने उत्साहपूर्वक समर्थन दिया। बताया गया कि रक्षाबंधन के दिन चलाए गए अभियान के दौरान क्लब के सदस्यों ने एकजुट होकर महज एक दिन में तीन लाख रुपये से अधिक की धनराशि एकत्र कर राहत कार्यों के लिए तत्काल जमा कराई। क्लब अध्यक्ष रो. निखिल गर्ग ने कहा कि रोटरी की मूल भावना “स्वयं से पहले सेवा” को साकार करते हुए क्लब के सदस्यों ने जिस तरह जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए अपने हाथ आगे बढ़ाए हैं, वह बेहद सराहनीय और प्रेरणादायक है।

इस अवसर पर रो. विनोद कसाना, रो. डॉ. के.के. शर्मा, रो. अतुल जैन, रो. ऋषि अग्रवाल और रो. एम.पी. सिंह सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button