GautambudhnagarGreater noida news

श्री द्रोणाचार्य पीजी कॉलेज दनकौर में राष्ट्रीय खेल दिवस पर मेजर ध्यानचंद को दी श्रद्धांजलि

श्री द्रोणाचार्य पीजी कॉलेज दनकौर में राष्ट्रीय खेल दिवस पर मेजर ध्यानचंद को दी श्रद्धांजलि

दनकौर, गौतम बुद्ध नगर। श्री द्रोणाचार्य (पी.जी.) कॉलेज, दनकौर में महान हॉकी खिलाड़ी एवं ‘हॉकी के जादूगर’ मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर राष्ट्रीय खेल दिवस हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में मनाया गया। इस दौरान विद्यार्थियों को खेलों के महत्व और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. गिरीश कुमार वत्स, उपप्राचार्या एवं आईक्यूएसी समन्वयक डॉ. रश्मि गुप्ता, शिक्षकगण, कर्मचारीगण एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य डॉ. गिरीश कुमार वत्स ने मेजर ध्यानचंद के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर एवं पुष्पांजलि अर्पित करके किया। इस अवसर पर मेजर ध्यानचंद के जीवन, उनके संघर्ष, खेल उपलब्धियों और देश के लिए दिए गए अतुलनीय योगदान को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। कार्यक्रम का आयोजन विज्ञान विभागाध्यक्ष श्री अमित नागर एवं बीसीए विभाग की सहायक आचार्या सुश्री रूचि शर्मा द्वारा किया गया। इस अवसर पर डॉ. राजीव उर्फ पिंटू पांडेय ने मेजर ध्यानचंद के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को उनके जीवन से प्रेरणा लेने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि मेजर ध्यानचंद ने अपनी असाधारण प्रतिभा, अनुशासन, समर्पण और कठिन परिश्रम के बल पर भारतीय हॉकी को विश्व स्तर पर एक विशिष्ट पहचान दिलाई। उनका जीवन युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणा और मार्गदर्शन का उत्कृष्ट स्रोत है। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को खेलों के महत्व से अवगत कराया गया और स्वस्थ, अनुशासित एवं सक्रिय जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। उपस्थित सभी लोगों ने खेलों को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाने तथा शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने का संकल्प भी लिया। इस अवसर पर महाविद्यालय के शिक्षकगण, कर्मचारीगण एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन मेजर ध्यानचंद के राष्ट्र एवं भारतीय खेल जगत के प्रति अमूल्य योगदान को स्मरण करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित करने के साथ हुआ।

Related Articles

Back to top button