केंद्रीय मंत्री चौधरी जयंत सिंह ने किसान आदर्श इंटर कॉलेज में निर्माणाधीन इंडोर स्टेडियम का किया निरीक्षण
केंद्रीय मंत्री चौधरी जयंत सिंह ने किसान आदर्श इंटर कॉलेज में निर्माणाधीन इंडोर स्टेडियम का किया निरीक्षण

ग्रेटर नोएडा। केंद्रीय मंत्री चौधरी जयंत सिंह ने रविवार को दनकौर स्थित किसान आदर्श इंटर कॉलेज परिसर का अचानक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सांसद निधि से निर्माणाधीन इंडोर स्टेडियम के कार्यों का जायजा लिया और ठेकेदार से निर्माण में इस्तेमाल हो रही सामग्री की गुणवत्ता के बारे में जानकारी ली। उन्होंने मौके पर मौजूद मजदूरों से भी बातचीत की।चौधरी जयंत सिंह ने पार्टी के जिला अध्यक्ष जनार्दन भाटी सहित पदाधिकारियों से भी वार्ता की और इंडोर स्टेडियम का निर्माण दिसंबर से पहले पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित करने के निर्देश दिए।उन्होंने किसान आदर्श इंटर कॉलेज में कंप्यूटर लैब विकसित कराने के साथ-साथ दनकौर के ग्रामीण क्षेत्र में केंद्रीय विद्यालय की स्थापना कराने की दिशा में भी पहल करने की बात कही। उनके दौरे पर कॉलेज प्रबंधक समिति और क्षेत्र के सम्मानित लोगों ने आभार व्यक्त किया।इस मौके पर अजीत दौला एडवोकेट, इंद्रवीर भाटी, हरवीर सिंह तालान, मनवीर भाटी, अनीता चौधरी, सुबोध प्रधान (प्रबंधक), मनोज नागर (प्रधानाचार्य), हरिओम भाटी, करण ठाकुर, अतुल चौधरी, ओमकार नागर, रवि पहलवान सहित अन्य लोग मौजूद रहे।




