GautambudhnagarGreater noida news

19वीं जूनियर उत्तर प्रदेश स्टेट रोल बॉल चैंपियनशिप में गौतम बुद्ध नगर की बालक-बालिका टीमें लेंगी हिस्सा

19वीं जूनियर उत्तर प्रदेश स्टेट रोल बॉल चैंपियनशिप में गौतम बुद्ध नगर की बालक-बालिका टीमें लेंगी हिस्सा

ग्रेटर नोएडा। लखनऊ के चौक स्टेडियम में 21 व 22 अगस्त 2026 को आयोजित होने वाली 19वीं जूनियर (अंडर-17) उत्तर प्रदेश स्टेट रोल बॉल चैंपियनशिप में गौतम बुद्ध नगर की बालक एवं बालिका टीमें प्रतिभाग करेंगी। प्रतियोगिता का आयोजन रोल बॉल स्पोर्ट्स एसोसिएशन उत्तर प्रदेश एवं रोल बॉल स्पोर्ट्स एसोसिएशन लखनऊ की संयुक्त देखरेख में किया जा रहा है, जिसमें प्रदेश के विभिन्न जिलों की टीमें हिस्सा लेंगी।
गौतमबुद्धनगर की टीम का चयन 22 व 23 अप्रैल 2026 को शहीद विजय सिंह पथिक स्टेडियम, ग्रेटर नोएडा में आयोजित जिला रोल बॉल चैंपियनशिप में खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन के आधार पर किया गया था। चयनित टीम राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में जिले का प्रतिनिधित्व करने के लिए आज लखनऊ रवाना होगी।
बालक वर्ग की टीम में हर्ष रावल, शिवम वर्मा, मृदुल कुमार सिंह, लक्ष्य दयाल, यश शर्मा, मेहुल शर्मा, मौर्य वर्धन सिंह, अक्षत जोशी, सम्राट सिंह, अभियुक्त जोशी एवं देव चौहान शामिल हैं।

बालिका वर्ग की टीम में तनिष्का तंवर, सारा सिंह, सुरोश्री बनर्जी, आरोही चिरानिया, सिया सुप्रिती, आयुषी चौहान एवं अक्षिता द्विवेदी शामिल हैं।टीम के कोच के रूप में गुलशन, विधि बंसल एवं मिलिंद शर्मा को नियुक्त किया गया है। रोल बॉल स्पोर्ट्स एसोसिएशन गौतम बुद्ध नगर के अध्यक्ष एडवोकेट मोहित दलवीर एवं सचिव रविकांत ठाकुर ने खिलाड़ियों को जर्सी प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया और राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए टीम को रवाना किया।एसोसिएशन पदाधिकारियों ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन करने की कामना की। खिलाड़ियों में भी प्रतियोगिता को लेकर खासा उत्साह नजर आया।

Related Articles

Back to top button